पूर्व राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन अस्पताल में भर्ती, मिलने पहुंचे सीएम माझी

Updated on 18-09-2024 03:18 PM

रायपुर/भुवनेश्वर । छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन की तबीयत मंगलवार को अचानक खराब हो गई। उन्हें इलाज के लिए ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हरिचंदन के बीमार पड़ने की सूचना मिलने पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और अन्य प्रमुख नेता अस्पताल पहुंचे और उनकी स्थिति का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री माझी ने अस्पताल में विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने डॉक्टरों से चर्चा कर हरिचंदन के इलाज के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं को तुरंत मुहैया कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और डॉक्टरों को भी पूर्व राज्यपाल की हरसंभव देखभाल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

मुलाकात के दौरान, ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन, जो कि विश्वभूषण हरिचंदन के पुत्र हैं, भी मौजूद थे। ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी हरिचंदन की तबीयत बिगड़ने पर चिंता व्यक्त की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।



अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम पूर्व राज्यपाल की सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है और उनका इलाज जारी है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 3 एकड़ में खेल मैदान बना लिया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने कब्जामुक्त करा लिया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
 20 March 2026
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का…
 20 March 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दिन…
 20 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रिया देशमुख को पुलिस ने…
 20 March 2026
बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…