तेल को भूल जाइए भारत को रेकॉर्ड सोना बेच रहा रूस, यूक्रेन जंग में ट्रंप के इरादों पर फिरा पानी

Updated on 22-01-2026 12:39 PM
मॉस्को: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले साल वॉइट हाउस में आने के बाद यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए रूस के ऊर्जा निर्यात को निशाना बनाना शुरू किया था। इसमें रूस पर प्रतिबंधों को कड़े करने के साथ ही भारत जैसे देशों पर रूसी तेल खरीदने के लिए दंडात्मक टैरिफ भी लगाए गए। हालांकि, ट्रंप के तमाम प्रयासों के बाद भी रूस कमजोर नहीं पड़ा है। बल्कि इसने अब अमेरिकी प्रतिबंधों की काट भी ढूढ़ ली है। रूस अब भारत के साथ अपने लेनदेन के लिए सोने का इस्तेमाल कर रहा है। रूस की RIA नोवोस्ती न्यूज एजेंसी ने बताया है कि रूस ने पिछले साल पहले 10 महीनों में भारत को 5 करोड़ डॉलर (करीब 458 अरब भारतीय रुपये) से ज्यादा का सोना निर्यात किया है।

रूसी एजेंसी ने भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के डेटा के हवाले यह जानकारी दी है। इसने कहा है कि अगस्त 2025 में 2.34 करोड़ डॉलर मूल्य के सोने के शिपमेंट के साथ डिलीवरी फिर से शुरू की गई थी, जो 2021 के बाद सबसे बड़ी थी। अक्टूबर में 2.69 करोड़ डॉलर का सोना और भेजा गया।

रूसी तेल को लेकर भारत पर टैरिफ

खास बात है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने अगस्त महीने में ही रूसी तेल खरीदने के लिए भारत पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया था। इससे भारत पर कुल अमेरिकी टैरिफ 50 फीसदी पहुंच गया जो दुनिया में सबसे ज्यादा टैरिफ में से एक है। यह टैरिफ अभी तक लागू है। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि रूसी तेल की खरीद से पुतिन को यूक्रेन में अपना युद्ध जारी रखने के लिए फंडिंग मिलती है। हालांकि, रिपोर्टों में दावा किया गया है कि अमेरिकी टैरिफ के बाद भारत ने रूसी तेल की खरीद में कमी की है।

रूस बेच रहा विदेशी करेंसी और गोल्ड रिजर्व

इसी सप्ताह की शुरुआत में आई एक रूसी मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि रूस अपने नेशनल वेल्थ फंड (NFW) से विदेशी करेंसी की बिक्री में तेजी करेगा। इसके साथ ही गोल्ड रिजर्व से सोना निकालने की भी तैयारी है। अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद तेल और गैस के निर्यात से होने वाली कमाई में गिरावट के चलते यह फैसला लिया गया है। मॉस्को टाइम्स ने बताया था कि रूसी वित्त मंत्रालय ने 16 जनवरी से 5 फरवरी तक हर दिन 16.5 करोड़ डॉलर के चीनी युआन और सोने की बिक्री की योजना तैयार की है। यह कुल बिक्री 2.48 अरब डॉलर की होगी जो कोविड-19 के संकट से भी ज्यादा है। इसी रिपोर्ट में बताया गया था कि रूस ने पिछले चार साल में लगभग अपने फंड से लगभग 60% सोना बेच दिया है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 April 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह बीते कुछ समय से लगातार चर्चा में है। अपने मंत्रियों पर आरोपों को लेकर घिरे बालेन शाह अब एक नए विवाद में फंस गए…
 28 April 2026
त्रिपोली: भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी ऑयल इंडिया ने अपने अंतरराष्ट्रीय पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। ऑयल इंडिया के लिए लीबिया से अच्छी खबर आई है, जहां उसे तेल…
 28 April 2026
न्यूयॉर्क: रूस ने बहुत बड़ी घोषणा करते हुए होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के अधिकार का समर्थन कर दिया है। ये अमेरिका और पश्चिमी देशों के साथ साथ भारत और चीन के…
 28 April 2026
बिश्केक: भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के दौरान आतंकवाद को लेकर चीन और पाकिस्तान को एक साथ नसीहत दी है। किर्गिस्तान के बिश्केक में…
 28 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने माना है कि यूएस मिलिट्री के पास अभी हाइपरसोनिक हथियारों या रूस और चीन जैसे दुश्मनों के पास मौजूद एडवांस्ड क्रूज…
 27 April 2026
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
 27 April 2026
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
 27 April 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…