वनडे और टेस्ट छोड़िए, टी20 में अभी तक एक भी सीरीज नहीं हारी टीम इंडिया, गौतम गंभीर के कोच बनते ही हो गया कमाल

Updated on 07-11-2025 12:32 PM
ब्रिस्बेन: भारत के हेड कोच गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में टीम इंडिया का टी20 फॉर्मेट में अजेय अभियान जारी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत ने 48 रनों से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-1 की निर्णायक बढ़त बना ली है और अब वह सीरीज हार नहीं सकते।

अजेय कोच गंभीर का शानदार रिकॉर्ड

गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद से भारत टी20 सीरीज में अजेय रहा है। उन्होंने श्रीलंका और बांग्लादेश को घर पर 3-0 से क्लीन स्वीप किया, साउथ अफ्रीका में 3-1 से जीत हासिल की और इंग्लैंड को 4-1 से हराया। ऑस्ट्रेलिया में मौजूदा सीरीज में यह बढ़त गंभीर की टी20 कोचिंग सफलता में एक और अध्याय जोड़ती है। यह रिकॉर्ड उनके शुरुआती टेस्ट और वनडे कार्यकाल के विपरीत है, जहां उन्हें टेस्ट में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया। वहीं वनडे में श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

सुंदर और गेंदबाजों का दबदबा

गुरुवार को भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल (46), अभिषेक शर्मा (28) और शिवम दुबे (22) के उपयोगी योगदान और अंत में अक्षर पटेल के 11 गेंदों पर नाबाद 21 रनों की मदद से 167/8 का सम्मानजनक स्कोर बनाया। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श (30) की अच्छी शुरुआत के बावजूद, भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी की। मैच का टर्निंग पॉइंट स्पिनर वाशिंगटन सुंदर का स्पेल रहा। उन्होंने सिर्फ आठ गेंदों में मात्र 3 रन देकर 3 अहम विकेट झटके, जिससे ऑस्ट्रेलियाई मध्यक्रम लड़खड़ा गया। तेज गेंदबाजों के सटीक दबाव ने भी अहम भूमिका निभाई और ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 119 रनों पर ही ढेर हो गई।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
 09 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कोच गौतम गंभीर के साथ मिलकर टी20 टीम को नए आयामों तक पहुंचाया है। टीम ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड…
 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…