पाकिस्‍तान की राह पर बांग्‍लादेश, तुर्की से खरीदेगा Cirit लेजर गाइडेड मिसाइल, भारत के खिलाफ जंग की तैयारी?

Updated on 30-12-2025 01:42 PM
ढाका: भारत और म्‍यांमार के साथ चल रहे तनाव के बीच बांग्‍लादेश की सेना ने अपनी सैन्‍य तैयारी को मजबूत करना शुरू कर दिया है। बांग्‍लादेश की वायुसेना तुर्की से Cirit सेमी एक्टिव लेजर गाइडेड मिसाइलों को खरीदने जा रही है। इसमें मल्‍टी परपज वारहेड भी शामिल है। बांग्‍लादेश का इरादा 'स्‍मार्ट' लेजर गाइडेड मिसाइलों का जखीरा तैयार करना है। यही नहीं तुर्की का इरादा भविष्‍य में जमीनी हथियारबंद वाहन और अटैक हेलिकॉप्‍टर भी लेने का भी है। शेख हसीना के जाने के बाद मोहम्‍मद युनूस के राज में बांग्‍लादेश और पाकिस्‍तान के बीच दोस्‍ती नई ऊंचाई पर पहुंच रही है। पाकिस्‍तान भी बहुत बड़े पैमाने पर तुर्की से हथियार खरीदता है। वहीं तुर्की के राष्‍ट्रपति एर्दोगन को दक्षिण एशिया में हथियार बेचकर कमाई का बड़ा मौका दिख रहा है।

बांग्‍लादेश ने पहले ही तुर्की से बायरकतार टीबी-2 ड्रोन भी खरीदा है। इससे वह भारतीय सीमा की निगरानी करता है। नॉर्थ ईस्‍ट न्‍यूज की रिपोर्ट के मुताबिक बांग्‍लादेश के रक्षा मंत्रालय एक टेंडर निकालने का नाटक किया है लेकिन इसमें तुर्की के Cirit वेपन सिस्‍टम को खरीदना तय माना जा रहा है। इस मिसाइल को तुर्की की कंपनी रोकेस्‍तान बनाती है। Cirit लेजर गाइडेड मिसाइल बहुत सटीक हमला करने में सक्षम हैं और हथियारबंद हेलिकॉप्‍टरों के लिए बहुत ही सस्‍ती हैं। इस मिसाइल की मदद से किसी स्थिर या सड़क पर दौड़ते हथियारबंद वाहन या गैर हथियारबंद लक्ष्‍यों को तबाह किया जा सकता है।

भारत पर क्‍या होगा तुर्की की मिसाइल का असर?


तुर्की की यह मिसाइल 70 mm के रॉकेट और गाइडेट एंटी टैंक मिसाइल के बीच अंतर को पाटने का काम करेगी। तुर्की की कंपनी का दावा है कि इस मिसाइल आसानी विभिन्‍न प्‍लेटफार्म में आसानी से फिट किया जा सकता है। बांग्‍लादेश के डिफेंस सूत्रों का कहना है कि उन्‍हें पूरा भरोसा है कि लेजर गाइडेड मिसाइल उनके देश के सैन्‍य हालात को देखते हुए बहुत मुफीद साबित होगी। Cirit मिसाइल को हवा से सतह और सतह से सतह पर हमले के लिए टेस्‍ट किया जा चुका है। इसे किलर ड्रोन और अटैक हेलिकॉप्‍टर में तुर्की ने टेस्‍ट किया है।रिपोर्ट के मुताबिक बांग्‍लादेश की वायुसेना इस मिसाइल की मदद से भारत से सटे चटगांव हिल इलाके में आसानी से दुश्‍मन लक्ष्‍यों को निशाना बना सकती है। बांग्‍लादेश की वायुसेना तुर्की से कम से कम 6 T-129 ATAK अटैक हेलिकॉप्‍टर खरीदना चाहती है। इसको लेकर बातचीत अपने अंतिम दौर में है। बांग्‍लादेश की वायुसेना अपनी हवाई जंग की तैयारी को मजबूत कर रही है। बांग्‍लादेश चौथी पीढ़ी के यूरो फाइटर जेट को खरीदना चाहता है जो काफी ताकतवर माने जाते हैं। तुर्की भी इसे खरीद रहा है। इसके जरिए बांग्‍लादेशी वायुसेना खुद को दक्षिण एशिया में स्‍वायत्‍त दिखाना चाहती है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 April 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह बीते कुछ समय से लगातार चर्चा में है। अपने मंत्रियों पर आरोपों को लेकर घिरे बालेन शाह अब एक नए विवाद में फंस गए…
 28 April 2026
त्रिपोली: भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी ऑयल इंडिया ने अपने अंतरराष्ट्रीय पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। ऑयल इंडिया के लिए लीबिया से अच्छी खबर आई है, जहां उसे तेल…
 28 April 2026
न्यूयॉर्क: रूस ने बहुत बड़ी घोषणा करते हुए होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के अधिकार का समर्थन कर दिया है। ये अमेरिका और पश्चिमी देशों के साथ साथ भारत और चीन के…
 28 April 2026
बिश्केक: भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के दौरान आतंकवाद को लेकर चीन और पाकिस्तान को एक साथ नसीहत दी है। किर्गिस्तान के बिश्केक में…
 28 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने माना है कि यूएस मिलिट्री के पास अभी हाइपरसोनिक हथियारों या रूस और चीन जैसे दुश्मनों के पास मौजूद एडवांस्ड क्रूज…
 27 April 2026
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
 27 April 2026
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
 27 April 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…