लंदन से अमृतसर आने वाली फ्लाइट रद्द:विमान की उपलब्धता न होने को लेकर फैसला, सोमवार को बर्मिंघम जाने वाली फ्लाइट हुई थी कैंसिल

Updated on 18-06-2025 12:51 PM

अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया क्रैश और उसके बाद लागू की गई सुरक्षा जांचों का प्रभाव अमृतसर एयरपोर्ट पर भी देखने को मिल रहा है। कल, बुधवार को लंदन से अमृतसर आने वाली फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है। जबकि, बीते दिन सोमवार को अमृतसर से बर्मिंघम जाने वाली फ्लाइट भी कैंसिल कर दी गई थी।

जानकारी के अनुसार लंदन से अमृतसर की फ्लाइट AI 170 भी रद्द कर दी गई है। यह फ्लाइट 18 जून सुबह 10:30 बजे लैंड करने वाली थी। लेकिन विमान की उपलब्धता न होने के चलते इसे रद्द करना पड़ा है। जानकारी के अनुसार एयर इंडिया की फ्लाइट्स की चल रही जांच के चलते AI170 उपलब्ध नहीं हो पाया।

वहीं, बीते दिन AI117 फ्लाइट, जो अमृतसर से बर्मिंघम के लिए रवाना होनी थी, जांच के चलते रद्द कर दी गई थी।

जानें पीछे का घटनाक्रम:

  • 12 जून को अहमदाबाद में हुए दुर्घटनाग्रस्त लंदन-गेटविक जाने वाली एआई 171 (बोइंग 787‑8) क्रैश के बाद एयर इंडिया ने उसी मॉडल की जांच तेज कर दी। विमान संख्या बदल (AI 159/160) और अतिरिक्त सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए गए ।
  • इसके अलावा एयर स्पेस प्रतिबंध और फ्लाइट समय बढ़ना जैसी वजहों से विमान उपलब्धता प्रभावित हुई।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका-इजरायल के साथ इस लड़ाई को जारी रखेगा। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने साफ किया है कि उनकी ओर से ना तो…
 17 March 2026
ढाका: भारत ने बांग्लादेश के साथ संबंधों को बेहतर करने की तरफ कदम बढ़ाया है। ढाका में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए बांग्लादेश…
 17 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को तेहरान में किए गए हमले में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इस हमले में खामेनेई…
 17 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका-इजरायल गठबंधन और ईरान के बीच 18 दिन से चल रहे विनाशकारी युद्ध के रुकने की उम्मीद बंधी है। दोनों ओर से सार्वजनिक तौर पर आक्रामक बयानबाजी के बीच…
 17 March 2026
हेलसिंकी: फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने कहा है कि दुनिया को पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को खत्म कराने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने खासतौर से भारत से…
 17 March 2026
काबुल: पाकिस्तान के काबुल में नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमले के बाद अफगान तालिबान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हमले में 400 से ज्यादा मौतें होने के बाद अफगानिस्तान…