विकसित भारत पर छायाचित्र प्रदर्शनी का वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने किया शुभारंभ

Updated on 18-09-2024 03:42 PM
रायपुर,  जिला मुख्यालय रायगढ़ में नगर निगम ऑडिटोरियम में विकसित भारत: मोदी जी की संकल्पना पर आधारित विकासशील भारत छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ वित्त मंत्री श्री ओ.पी चौधरी ने किया।

 फोटो प्रदर्शनी में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जीवन की झांकी तथा उनके द्वारा कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश के लिए किए जा रहे कार्यों एवं योगदान की झलक समाहित है। फोटो प्रदर्शनी में बच्चों के प्यारे मोदी जी, जनभागीदारी जन-जन की सामूहिक हिस्सेदारी, जी-20 में प्रधानमंत्री मोदी का निर्णायक नेतृत्व, नारी शक्ति से देश की तरक्की, ड्रिम बिग, वाटर ग्रिड, सोलर प्लांट, बचपन की पाठशाला से, गुजरात मॉडल, अभूतपूर्व विकास अनुपम परिणाम, हिमालय की गोद में, देश की संस्कृति का गौरव से प्रदर्शन, मोदी के साथ दुनिया योग पथ पर, एक पेड़ माँ के नाम, डिजिटल हुई पहचान डिजिटल से भुगतान डिजिटल से जीवन आसान, खेल से बढ़ाया तालमेल, युवाओं को रोजगार सहित विभिन्न उपलब्धियों को फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाई गई। जिसका बड़ी संख्या में पीएम आवास के हितग्राही, ग्रामीण जनसामान्य ने कौतुलतावश अवलोकन करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के साथ विकसित भारत बनाने की नीव व लोक कल्याण कारी योजनाओं, कार्यक्रम तथा विकास को यह फोटो प्रदर्शनी उत्कृष्ट रूप से प्रदर्शित कर रही है। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष नगर निगम श्रीमती पूनम सोलंकी, पार्षद श्री पंकज कंकरवाल, आयुक्त नगर निगम श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित जनसामान्य उपास्थित रहे।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 3 एकड़ में खेल मैदान बना लिया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने कब्जामुक्त करा लिया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
 20 March 2026
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का…
 20 March 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दिन…
 20 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रिया देशमुख को पुलिस ने…
 20 March 2026
बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…