वानखेड़े स्टेडियम में फैंस ने रखी ऐसी डिमांड, कान पकड़कर माफी मांगने लगे विराट कोहली

Updated on 12-04-2024 01:18 PM
मुंबई: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर अपनी भावनाएं नहीं छिपाते हैं। चाहे आउट होने के बाद निराशा हो या फिर विकेट मिलने की खुशी। विराट के एक्सप्रेशन से पता चल जाता है कि उनके अंदर क्या चल रहा है। गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत घरेलू टीम मुंबई इंडियंस से थी। इस मैच में विराट कोहली स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के साथ काफी इंटरैक्शन करते नजर आए।


विराट कोहली ने पकड़े कान

मुंबई इंडियंस की पारी के दौरान विराट कोहली लॉन्ग ऑफ पर फील्डिंग के लिए आ रहे थे। तभी दर्शक वहां कोहली को गेंदबाजी देने की मांग करने लगे। सभी कोहली को बॉलिंग दो नारे लगा रहे थे। बल्लेबाजी के लिए पाटा विकेट पर विराट कभी बॉलिंग करना नहीं चाहेंगे। उन्होंने अपने कान पकड़े और हाथ हिलाकर मना करने का इशारा किया। इसके बाद उन्होंने हाथ हिलाकर दर्शकों का अभिवादन भी स्वीकार किया।


वर्ल्ड कप में लिया था विकेट

विराट कोहली ने 2023 वर्ल्ड कप के दौरान गेंदबाजी की थी। तब उन्होंने एक मैच में विकेट भी लिया था। वर्ल्ड कप के दौरान भी कई बार विराट कोहली को बॉलिंग देने की फैंस ने मांग की थी। विराट कोहली पार्ट टाइम गेंदबाज हैं। कई सालों में विराट ने बॉलिंग कम कर दी है। लेकिन करियर की शुरुआत में काफी गेंदबाजी करते थे। आईपीएल में विराट ने 40 ओवर से ज्यादा गेंदबाजी की है। उनके नाम 4 विकेट भी हैं।


बल्ले से फेल रहे विराट

आईपीएल 2024 का ऑरेंज कैप अभी विराट कोहली के पास है। लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में वह फेल रहे। 9 गेंद पर विराट के बल्ले से सिर्फ 3 रन निकले। जसप्रीत बुमराह ने उनका शिकार किया। इस मैच की बात करें तो आरसीबी ने 196 रन बनाए। मुंबई ने 15.3 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। आरसीबी की यह 6 मैच में 5वीं हार है जबकि मुंबई को 5 मैच में तीसरी जीत।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…