पाकिस्तानी भिखमंगों से मुस्लिम देश भी परेशान, सऊदी अरब, यूएई और अजरबैजान का बड़ा ऐक्शन

Updated on 20-12-2025 01:20 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान दुनिया भर में भीख मांगने वाले देश के रूप में बदनाम हो चुका है। उसकी पूरी अर्थव्यवस्था भीख के कटोरे पर ही टिकी हुई है। आम पाकिस्तानियों की भी हालात मुल्क की आर्थिक स्थिति की तरह हो चुकी है और उन्हें इसकी वजह से अब मुस्लिम देश भी छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। वे जहां भी जा रहे हैं, भीख मांगने की वजह से उन्हें दुत्कार मिल रही है। इसी कड़ी में सऊदी अरब , संयुक्त अरब अमीरात ( UAE ) और अजरबैजान ने बड़ा ऐक्शन लेते हुए हजारों पाकिस्तानी नागरिकों को भीख मांगने के आरोपों में अपने देशों से निर्वासित कर दिया है।

पाकिस्तानियों के खिलाफ कार्रवाई

सऊदी अरब, यूएई और अजरबैजान तीनों ही मुस्लिम देश हैं। लेकिन,ET की एक रिपोर्ट के अनुसार इस साल इन तीनों ही देशों ने हजारों पाकिस्तानी नागरिकों को भीख मांगने के आरोप में अपने देश से बाहर कर दिया है। दरअसल, इस साल कई ऐसे पाकिस्तानी भी मिले हैं, जो टूरिस्ट वीजा पर दक्षिण-एशियाई देशों की यात्रा के लिए गए थे, लेकिन वहीं रहकर भीख मांगने लगे और पाकिस्तान लौटने का नाम नहीं ले रहे थे। इस वजह से इन देशों को इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी पड़ रही है।

51,000 पाकिस्तानी भिखमंगे निर्वासित

पाकिस्तान के फेडरल इंवेस्टिगेशन एजेंसी के डायरेक्टर जनरल रिफ्फत मुख्तार रजा ने नेशनल असेंबली स्टैंडिंग कमेटी ऑन ओवरसीज पाकिस्तानीज एंड ह्यूमैन राइट्स को बताया है कि 'कम से कम 51,000 पाकिस्तानियों को अकेले इस साल विभिन्न एयरपोर्ट पर उतारा गया है।'

मुस्लिम देशों में पाकिस्तान की फजीहत

पाकिस्तान के लिए यह बहुत बड़ा झटका है। क्योंकि वह जिस तरह से ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (OIC) में अपनी पहचान स्थापित करने की कोशिशों में जुटा है और उसे इन आरोपों में भारी फजीहत शुरू हो गई है। इससे पहले ही यूएई, ओमान और कतर ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा प्रतिबंधित कर दिए थे। पहले की रिपोर्ट में यह बताया जा चुका है कि इन देशों ने पाकिस्तानी नागरिकों को लेकर पाया है कि वे अपराध, चरमपंथी घटनाओं और ड्रग ट्रैफिंग में शामिल थे।

सऊदी अरब से सबसे ज्यादा निकाले गए

ऐसे में जब पाकिस्तान सऊदी अरब से अपने ताल्लुकात बेहतर करने की कोशिशों में जुटा है, अकेले इस साल वहां से 24,000 पाकिस्तानियों को सिर्फ भीख मांगने की वजह से निकाल दिया गया है। यह किसी भी देश से भीख मांगने के आरोप में बाहर किए जाने वाले पाकिस्तानियों की सबसे ज्यादा तादाद है। इन्हीं आरोपों में यूएई ने 6,000 पाकिस्तानियों को भगाया है तो अजरबैजान से पाकिस्तानी मूल के 2,500 भिखमंगों को निकाला गया है। हाल के दिनों में पाकिस्तान ने अजरबैजान को बहलाने-फुसलाने की बड़ी कोशिश की है, ऐसे में उसका यह कदम महत्वपूर्ण हो गया है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…