माही भाई भी नहीं सिखा सकते... एक बयान से कई काम, पंड्या ने क्यों लिया अपने गुरु धोनी का नाम?

Updated on 07-05-2024 01:36 PM
हार्दिक पंड्या के लिए आईपीएल 2024 अभियान निराशाजनक रहा है क्योंकि भारत के स्टार ऑलराउंडर को खिलाड़ी और कप्तान दोनों के रूप में काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है। हार्दिक ने सीजन से पहले अचनाक गुजरात टाइटंस छोड़ते हुए मुंबई इंडियंस में एंट्री मारी और बिग डील के बाद उन्हें फ्रैंचाइजी ने उन्हें कप्तान बना दिया। इसका मतलब यह हुआ कि हार्दिक के आने से रोहित शर्मा के 10 साल के कप्तानी कार्यकाल पर फुल स्टॉप लग गया। इस फैसले से फैंस का एक बड़ा तबका नाराज हो गया। हालात और बदतर तब हो गए जब टीम लगातार हारनी गई। फिलहाल सीजन के 12 मैच के बाद मुंबई के खाते में सिर्फ चार जीत ही दर्ज है। टीम नीचे से दूसरी पोजिशन पर है।

क्यों कहा धोनी भी नहीं सिखा सकते?

हार्दिक पंड्या ने हाल ही में इस सीजन में खराब प्रदर्शन और अपनी उतार-चढ़ाव भरी यात्रा के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने एमएस धोनी का जिक्र भी किया। हार्दिक ने स्टार स्पोर्ट्स को बताया, 'जिम्मेदारी के लिहाज से मैं हमेशा ऐसा व्यक्ति था जो जिम्मेदारी उठाना चाहता था क्योंकि जब आप अपनी चीजों के मालिक होते हैं तो यह आपके लिए अधिक व्यक्तिगत हो जाता है। इसलिए मेरे लिए, यह हमेशा अपनी गलती स्वीकार करने और साथ ही उनसे सीखने के बारे में था। वह अनुभव आपको कोई नहीं सिखा सकता, न आपका कोई निकटतम सहयोगी, न आपका आदर्श, यहां तक कि कुछ हद तक माही भाई (एमएस धोनी) भी नहीं, जब वह आसपास थे।'

बीती रात चमके रोहित शर्मा

बीती रात सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सात विकेट की जीत में कप्तान हार्दिक पंड्या ने अहम भूमिका निभाई। बल्लेबाजी का मौका तो नहीं मिला, लेकिन गेंदबाजी में सिर्फ 31 रन देते हुए तीन विकेट झटके। सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट पर 173 रन पर रोकने के बाद मुंबई इंडियंस ने 17.2 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल किया। मुंबई की यह 12 मैचों में यह चौथी जीत है। सनराइजर्स की यह 11 मैचों में पांचवीं हार है। टीम 12 अंक के साथ तालिका में पांचवें स्थान पर है।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…