त्रुटि रहित गिरदावरी शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : कलेक्टर

Updated on 19-09-2024 10:40 AM

कोरबा । कलेक्टर अजीत वसंत ने कटघोरा विकासखण्ड  के गोपालपुर में  किए जा रहे गिरदावरी एवं धनरास में डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का निरीक्षण किया। इस अवसर पर कटघोरा एसडीएम रोहित कुमार, तहसीलदार सहित राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने गोपालपुर में किसानों के खेतों में   किए जा रहे परम्परागत गिरदावरी कार्य का निरीक्षण कर खसरा एवं रकबे में लगाए गए फसल का सत्यापन किया।


कलेक्टर ने किसानों द्वारा ली गई फसल के वास्तविक रकबे का खसरा एवं नक्शा से मिलान किया एवं राजस्व अमले से गिरदावरी के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि त्रुटि रहित गिरदावरी शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खसरा क्रमांक एवं रकबे में लगाए गए फसल का सही-सही जानकारी दर्ज करें तथा ऑनलाइन प्रविष्टि भी सावधानीपूर्वक करें। साथ ही गिरदावरी करते समय फसल सिंचित, असिंचित एवं विशेषकर खेतों में पाए गए वृक्षों का खसरा पाचशाला में दर्ज करने के निर्देश दिए।


इसी प्रकार कलेक्टर ने धनरास में कृषक बृजपाल के खेत में सर्वेयर द्वारा किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का भी निरीक्षण किया। डिजिटल क्रॉप सर्वे की उपयोगिता के बारे में स्थानीय सर्वेयर एवं किसानों द्वारा बताया गया कि इससे त्रुटि रहित गिरदावरी हो रही है। साथ ही यह भविष्य में सीमांकन में भी उपयोगी होगा। गौरतलब है कि डिजिटल क्रॉप सर्वे शासन की बहुआयामी योजना है। सॉफ्टवेयर के माध्यम से सर्वे गिरदावरी कार्य आसान बनाया गया है। जिले के दर्री तहसील के 13 ग्रामों में डिजिटल क्रॉप सर्वे प्रारंभ हो गया है। जहां जियो रिफ्रेसिंग कार्य पूर्ण किया गया है। सभी खसरों का डिजिटल क्रॉप सर्वे किया जाना है। इसमें स्थानीय लोगो की सहभागिता शत प्रतिशत रहेगी।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 3 एकड़ में खेल मैदान बना लिया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने कब्जामुक्त करा लिया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
 20 March 2026
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का…
 20 March 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दिन…
 20 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रिया देशमुख को पुलिस ने…
 20 March 2026
बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…