इलॉन मस्क फिर बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति:बर्नार्ड अरनॉल्ट को पीछे छोड़कर टॉप पर पहुंचे

Updated on 30-05-2024 01:47 PM

स्पेसएक्स और टेस्ला के मालिक इलॉन मस्क एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी बन गए हैं। वे फ्रांसीसी अरबपति और लुई वितॉ मोएट हेनेसी (LVMH) के CEO बर्नार्ड अरनॉल्ट और अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस को पीछे छोड़कर पहले नंबर पर पहुंच गए हैं।

मस्क की नेटवर्थ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप x.AI के कारण बढ़ी है, जिसने $18 बिलियन (1.50 लाख करोड़ रुपए) के प्री-मनी वैल्यूएशन पर $6 बिलियन (50 हजार करोड़ रुपए) जुटाए हैं। इलॉन मस्क ने 9 मार्च 2023 को इस AI कंपनी को बनाया था।

पहले से तीसरे नंबर पर पहुंचे बर्नार्ड अरनॉल्ट
फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर्स लिस्ट के अनुसार, इलॉन मस्क की नेटवर्थ 209.7 बिलियन डॉलर (करीब 17.48 लाख करोड़ रुपए) है, जबकि बर्नार्ड अरनॉल्ट की नेटवर्थ अब 200.7 बिलियन डॉलर (करीब 16.61 लाख करोड़ रुपए) है। 4 महीने से नंबर वन पर चल रहे अरनॉल्ट अब तीसरे नंबर पर आ गए हैं। वहीं, जेफ बेजोस करीब 16.73 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

भारत का कोई भी बिलेनियर टॉप टेन में नहीं
भारत का कोई भी बिलेनियर इस लिस्ट में टॉप टेन में शामिल नहीं है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 113.5 बिलियन डॉलर (करीब 9.46 लाख करोड़ रुपए) की नेटवर्थ के साथ 11वें स्थान पर हैं। वहीं गौतम अडाणी लिस्ट में 18वें नंबर पर हैं। उनकी नेटवर्थ 86.3 बिलियन डॉलर (7.19 लाख करोड़ रुपए) है।

LVMH का शेयर एक महीने में 6% से ज्यादा टूटा
मस्क की कंपनी टेस्ला के स्टॉक में इस साल अब तक 28% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। ये 1 जनवरी को 248.42 डॉलर पर था जो अभी (29 मई) 177.03 डॉलर पर आ गया है। लेकिन, बर्नार्ड की कंपनी LVMH के शेयर में अचानक आई गिरावट का फायदा मस्क को मिला। LVMH के शेयर में इस महीने 6% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है।

बर्नार्ड अरनॉल्ट कौन हैं?
बर्नार्ड अरनॉल्ट को मॉडर्न लग्जरी फैशन इंडस्ट्री का गॉडफादर माना जाता है। ये दुनिया के सबसे बड़े फैशन ग्रुप लुई वितॉ मोएट हेनेसी के फाउंडर, चेयरमैन और सबसे बड़े शेयरहोल्डर हैं। बर्नार्ड का ग्रुप मार्केट कैप के लिहाज अपने नजदीकी कॉम्पिटिटर केरिंग से करीब चार गुना ज्यादा बड़ा है। LVMH की 60 सहायक कंपनियों के 75 लग्जरी ब्रांड्स हैं।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
 13 March 2026
नई दिल्लीः बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने गुरुवार को निवेशकों की मृत्यु के बाद उनके शेयरों और निवेश को वारिसों के नाम ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को आसान बनाने का प्रस्ताव…
 13 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी संघर्ष बढ़ गया है। इसके चलते भारत और चीन समेत कई एशियाई देशों को होने वाली तेल और गैस की सप्लाई…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…