गर्मी बढ़ने से ऑल-टाइम हाई पर पहुंची इन वर्कर्स की डिमांड, काम करने के लिए नहीं मिल रहे लोग
Updated on
30-05-2024 01:43 PM
नई दिल्ली: देश के कई इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। राजधानी दिल्ली में तो कई स्थानों पर तापमान 52 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। स्टाफिंग फर्मों और लॉजिस्टिक्स कंपनियों के अधिकारियों के मुताबिक भीषण गर्मी, कर्मचारियों की बढ़ती अनुपस्थिति और उत्पादकता में कमी के कारण लास्ट-माइल डिलीवरी और वेयरहाउस में काम करने वाले लोगों की डिमांड ऑल-टाइम हाई पर पहुंच चुकी है। टीमलीज सर्विसेज के एक अनुमान के मुताबिक क्विक कॉमर्स में रोजाना लगभग 2,000 और फूड डिलीवरी में 5,000 लोग नौकरी छोड़ रहे हैं। इस तरह रोजाना 7,000 हायरिंग की जरूरत पड़ रही है।