डोनाल्ड ट्रंप के 47 साल के बेटे ने 38 साल की गर्लफ्रेंड से की सगाई, वॉइट हाउस की क्रिसमस पार्टी में किया ऐलान, वीडियो

Updated on 17-12-2025 01:36 PM
वॉशिंगटन: वॉइट हाउस में सोमवार रात को चल रहा क्रिसमस रिसेप्शन एक सरप्राइज सगाई पार्टी में बदल गया, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने अपने रिश्ते की घोषणा की। 47 साल के ट्रंप जूनियर ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने इस खुशी की खबर का ऐलान किया और बताया कि उन्होंने मॉडल और सोशलाइट बेटिना एंडरसन से सगाई की है। ट्रंप जूनियर ने पुष्टि की कि बेटिना ने उनके प्रपोजल के लिए हां कह दिए हैं। इसके बाद उन्होंने प्रपोजल स्वीकार करने के लिए बेटिना को धन्यवाद दिया। ट्रंप की सहयोगी लॉरा लूमर ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वीडियो में ट्रंप दोनों के साथ नजर आ रहे हैं।

ट्रंप जूनियर की दिखी घबराहट

वीडियो में ट्रंप जूनियर ने कहा, 'ऐसा अक्सर नहीं होता कि कहने के लिए शब्द न हों, क्योंकि हम आमतौर पर बहुत अच्छे से बात कर लेते हैं। उन्होंने आगे कहा, 'मैं बेटिना को उस एक शब्द के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं- 'हां'।' ट्रंप जूनियर ने कहा कि 'जब आप नीचे बैठते हैं तो ऐसा लगता है कि आप जा रहे हैं और आप पूछने की कोशिश कर रहे हैं और आपको पक्का नहीं पता कि जवाब क्या होगा। यह हमेशा थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन उसने हां कह दिया जो साल के आखिर के लिए एक बड़ी जीत है।'

38 साल की हैं बेटिना एंडरसन

ट्रंप जूनियर 47 साल के हैं जबकि बेटिना एंडरसन 38 साल की हैं। दोनों का नाम पहली बार सितम्बर 2024 में साथ जुड़ा जब ट्रंप जूनियर ने किंबर्ली गुइलफॉयल के साथ अपनी सगाई खत्म कर दी थी। ट्रंप जूनियर ने 2005 में मॉडल वैनेसे के हेडन से शादी की थी। दोनों ने 2018 में तलाक ले लिया था। दोनों के 5 बच्चे हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 April 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह बीते कुछ समय से लगातार चर्चा में है। अपने मंत्रियों पर आरोपों को लेकर घिरे बालेन शाह अब एक नए विवाद में फंस गए…
 28 April 2026
त्रिपोली: भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी ऑयल इंडिया ने अपने अंतरराष्ट्रीय पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। ऑयल इंडिया के लिए लीबिया से अच्छी खबर आई है, जहां उसे तेल…
 28 April 2026
न्यूयॉर्क: रूस ने बहुत बड़ी घोषणा करते हुए होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के अधिकार का समर्थन कर दिया है। ये अमेरिका और पश्चिमी देशों के साथ साथ भारत और चीन के…
 28 April 2026
बिश्केक: भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के दौरान आतंकवाद को लेकर चीन और पाकिस्तान को एक साथ नसीहत दी है। किर्गिस्तान के बिश्केक में…
 28 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने माना है कि यूएस मिलिट्री के पास अभी हाइपरसोनिक हथियारों या रूस और चीन जैसे दुश्मनों के पास मौजूद एडवांस्ड क्रूज…
 27 April 2026
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
 27 April 2026
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
 27 April 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…