डोनाल्ड ट्रंप को जान से मारने की धमकी, ईरानी टीवी पर कहा- इस बार नहीं चूकेगा निशाना

Updated on 15-01-2026 01:47 PM
तेहरान/वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव भरे माहौल में तेहरान से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए सीधी धमकी आई है। यह धमकी ईरान के सरकारी टीवी पर आई है। ईरान के सरकारी टीवी पर प्रसारित धमकी भरे वीडियो में जुलाई 2024 की ट्रंप के चुनाव अभियान के दौरान जानलेवा हमले की तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया। समाचार एजेंसी AFP की रिपोर्ट में बताया गया कि सरकारी ने ट्रंप की एक तस्वीर दिखाई, जिसमें उन्हें गोली लगी थी। इसके साथ ही एक संदेश भी था कि इस बार निशाना नहीं चूकेगा।

ट्रंप को सीधी धमकी

यह तेहरान की तरफ से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अब तक सबसे सीधी और खुली धमकी है। यह उन खबरों के बीच आई है जिनमें कहा गया है कि राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर सैन्य हमले के लिए विचार कर रहे हैं। ईरानी अधिकारियों ने वॉशिंगटन को किसी भी सैन्य कार्रवाई के खिलाफ चेतावनी दी है।

पेंसिल्वेनिया में ट्रंप पर हुआ था हमला

जुलाई 2024 में पेंसिल्वेनिया में एक राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान एक रैली में ट्रंप पर एक बंदूकधारी ने फायरिंग की थी। गोली ट्रंप के कान को छूते हुए निकल गई थी। ईरानी टेलीविजन ने इसी घटना की तस्वीर को धमकी देने के लिए इस्तेमाल किया। हालांकि, इसे लेकर अधिकारियों की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इसके पहले ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के प्रमुख अली लारीजानी ने डोनाल्ड ट्रंप को ईरानियों को हत्यारा कहा था।
ट्रंप ने मंगलवार को एक इंटरव्यू में कहा कि अगर ईरान प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई तेज करता है तो अमेरिका जोरदार जवाब देगा। ट्रंप ने ईरान में फांसी दिए जाने की योजना का जिक्र किया और कहा कि अगर वे ऐसा कुछ करते हैं तो हम बहुत सख्त कार्रवाई करेंगे। इस बीच कतर में स्थित मध्य पूर्व से सबसे बड़े अमेरिकी बेस से सैनिकों की आवाजाही की खबरें हैं। ऐसी चिंता है कि अगर अमेरिका ने हमला किया तो ईरान जवाबी कार्रवाई कर सकता है। इसके पहले जून 2025 में ईरान ने कतर के अल उदीद एयरबेस पर हमला किया था।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 April 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह बीते कुछ समय से लगातार चर्चा में है। अपने मंत्रियों पर आरोपों को लेकर घिरे बालेन शाह अब एक नए विवाद में फंस गए…
 28 April 2026
त्रिपोली: भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी ऑयल इंडिया ने अपने अंतरराष्ट्रीय पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। ऑयल इंडिया के लिए लीबिया से अच्छी खबर आई है, जहां उसे तेल…
 28 April 2026
न्यूयॉर्क: रूस ने बहुत बड़ी घोषणा करते हुए होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के अधिकार का समर्थन कर दिया है। ये अमेरिका और पश्चिमी देशों के साथ साथ भारत और चीन के…
 28 April 2026
बिश्केक: भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के दौरान आतंकवाद को लेकर चीन और पाकिस्तान को एक साथ नसीहत दी है। किर्गिस्तान के बिश्केक में…
 28 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने माना है कि यूएस मिलिट्री के पास अभी हाइपरसोनिक हथियारों या रूस और चीन जैसे दुश्मनों के पास मौजूद एडवांस्ड क्रूज…
 27 April 2026
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
 27 April 2026
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
 27 April 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…