जिला पंचायत सीइओ ने समय-सीमा की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की

Updated on 18-09-2024 03:27 PM

कोण्डागांव । जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई ने मंगलवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा की। इस बैठक में स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, वनाधिकार पट्टा, आवास निर्माण और जल जीवन मिशन सहित कई योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। सीईओ ने कार्यों की प्रगति पर संतोष जताते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए ताकि योजनाओं का लाभ समय पर जनता तक पहुंच सके। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए श्री भोई ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत शिविरों का आयोजन करने और अधिक से अधिक लोगों के स्वास्थ्य जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने आदिवासी विकास शाखा को वनाधिकार पट्टा से संबंधित समस्याओं का चिन्हांकन कर त्वरित समाधान निकालने को कहा। बैठक में उन्होंने वनाधिकार पट्टों के फौती नामांतरण की स्थिति पर भी चर्चा की। शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए सीईओ जिला पंचायत ने पिछले शैक्षणिक सत्र में कमजोर प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को चिन्हित करने और उनके शत-प्रतिशत परिणाम सुनिश्चित करने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है ताकि सभी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री भोई ने स्कूल मरम्मत कार्यों की भी समीक्षा की और उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि कोई कार्य तय मानकों के अनुरूप नहीं हो रहा है कार्रवाई की जाए। उन्होंने शौचालय निर्माण, सड़क सुरक्षा, नारी शक्ति, जल शक्ति, शहरी एवं ग्रामीण आवास निर्माण, और जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों की भी गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। साथ ही, ग्रामीण और शहरी इलाकों में आवास निर्माण के कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति की स्थिति का भी आंकलन किया गयाऔर सुनिश्चित किया गया कि हर घर को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो।

बैठक के दौरान सीईओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समय पर और निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। इसके साथ ही उन्होंने हितग्राही मूलक की तैयारी करने पर जोर दिए ताकि पात्र लोगों तक  जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुँचाया जा सके।  इस अवसर पर अपर कलेक्टर चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 3 एकड़ में खेल मैदान बना लिया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने कब्जामुक्त करा लिया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
 20 March 2026
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का…
 20 March 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दिन…
 20 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रिया देशमुख को पुलिस ने…
 20 March 2026
बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…