कलेक्टर की अध्यक्षता में आहूत की गई जिला स्तरीय समिति की बैठक

Updated on 12-09-2024 12:40 PM

धमतरी । कलेक्टर नम्रता गांधी की अध्यक्षता में निपुण भारत कार्यक्रम (छलांग छत्तीसगढ़ लैंग्वेज एंड न्यूमेरेसी गैन) के तहत जिले में इसके क्रियान्वयन के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक आहूत की गई। इस मौके पर बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान पर जिला स्तरीय मूलभूत एवं संख्यात्मक विकास परियोजना प्रबंधन इकाई और राज्य समग्र शिक्षा एवं जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों का एजेंडावार समीक्षा की गई। इस अवसर पर शिक्षा, समग्र शिक्षा जिला मिशन समन्वयक सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर  सुश्री गांधी ने कार्यक्रम के बेहतर मॉनिटरिंग के लिए क्लस्टरवार संकुल समन्वयकों की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न स्कूलों में निपुण भारत कार्यक्रम के तहत किए गए कार्यों की बारिकी से समीक्षा करने और बेहतर कार्य करने हेतु कार्ययोजना तैयार करने कहा। कलेक्टर ने कहा कि स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के साथ-साथ ड्रॉप आउट बच्चों को स्कूल तक लाने और शाला त्यागी बच्चों की जानकारी संकलित की जाए। उन्होंने एफएलएन पर वास्तविक प्रगति की संख्यात्मक जानकारी नियत समयावधि में प्रस्तुत करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने आसपास चित्र, विज्ञापन, होर्डिंग्स, कैलेंडर, बाल साहित्य, सूचियां आदि के जरिए बेहतर शिक्षा प्रदाय की जाए, ताकि बच्चों में पढ़ने की रूचि बढ़े। उन्होंने बच्चों बदलाव लाने के लिए लाइब्रेरी प्रयोग के साथ विभिन्न गतिविधियां निरंतर आयोजित करें और शिक्षकों एवं बच्चों में जो बदलाव हो रहे हैं उसका फीडबैक लें तथा शिक्षकों को लगातार प्रोत्साहित करें। बैठक में कलेक्टर सुश्री गांधी ने कहा कि स्कूलों को नित नए गतिविधियों से सजाएं, जिससे बच्चों को नई चीजों को सीखने का अवसर प्राप्त हो और उनकी रूची बढ़े। कलेक्टर ने रचनात्मक लेखन की समीक्षा करते हुए बच्चे को सरलतापूर्वक समझाने के लिए नए-नए प्रयोग करने की बात कही।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 3 एकड़ में खेल मैदान बना लिया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने कब्जामुक्त करा लिया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
 20 March 2026
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का…
 20 March 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दिन…
 20 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रिया देशमुख को पुलिस ने…
 20 March 2026
बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…