जिला जेल का निरीक्षण, बंदियों को मिल रही सुविधाओं का लिया जायजा

Updated on 25-03-2026 11:56 AM

कोरबा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश  संतोष शर्मा एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला जेल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने बंदियों से मुलाकात कर उनके मामलों की जानकारी ली तथा उनकी समस्याओं के संबंध में चर्चा की।

निरीक्षण के दौरान भोजन, स्वास्थ्य परीक्षण एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। साथ ही बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, पाकशाला की साफ-सफाई, स्वास्थ्य जांच, आवासीय व्यवस्था, पेयजल, स्नानागार एवं शौचालयों की स्वच्छता का निरीक्षण किया गया।

जेल परिसर में पेयजल आपूर्ति हेतु पाइपलाइन व्यवस्था तथा बंदियों से मिलने आने वाले परिजनों के लिए बाहरी परिसर में शेड की व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया। साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदान की जा रही सुविधाओं एवं जेल लीगल एड क्लिनिक का निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत ऐसे बंदी जिनके पास अधिवक्ता नहीं हैं, उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में जानकारी दी गई, ताकि कोई भी बंदी न्याय से वंचित न रहे।

इस अवसर पर कु. मयूरा गुप्ता मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोरबा, कु. डिम्पल,  सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा,  देवेंद्र पटेल अतिरिक्त कलेक्टर कोरबा,  नीतिश सिंह ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती माधुरी सोम ठाकुर, विजय लक्ष्मी लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, डी.डी.ए.  डी पी एन कंवर,  बजरंग साहू तहसीलदार, सिविल लाइन थाना प्रभारी  नवीन पटेल उपस्थित रहे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 April 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। आंगनबाड़ी केंद्र कोतरी में पोषण पखवाड़ा 2026 का समापन कार्यक्रम विगत दिवस किया गया। इस अवसर पर ईसीसीई कार्यक्रम, पालक सम्मेलन, गोद भराई, अन्नप्राशन, न्योता भोज एवं आधार पंजीयन…
 26 April 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिला बाल संरक्षण इकाई को प्राप्त सूचना के आधार पर ब्लॉक भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत तुएगहन, थाना कोरर क्षेत्र में प्रस्तावित बाल विवाह पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई…
 26 April 2026
दुर्ग, कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आज जिले भर में ’विश्व मलेरिया दिवस’ के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।…
 26 April 2026
दुर्ग, आगामी नेशनल लोक अदालत को अधिकतम सफल एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के…
 26 April 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देशन में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों की बैठक आयोजित की गई। अपर कलेक्टर  ओंकार यादव ने सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतरई…
 26 April 2026
गरियाबंद। जिले में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जल संचयन और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय महाभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर  बी.एस. उइके ने…
 26 April 2026
धमतरी। जिले के बीसीएस पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय “युवा फेस्ट-2026” के दूसरे दिन आज उत्साह, रचनात्मकता और युवा ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य…
 26 April 2026
धमतरी। जिले में आयोजित युवा फेस्ट में विभिन्न महाविद्यालयों, संस्थाओं और विभागों द्वारा युवाओं को एक ही मंच पर ज्ञान, नवाचार और करियर संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने का सार्थक प्रयास किया…