T20 World Cup में नहीं मिली जगह फिर भी टीम के साथ भरेगा उड़ान, ट्रॉफी उठाकर सबको करेगा हैरान

Updated on 27-05-2024 06:11 PM
चेन्नई: कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल में रविवार को जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम के लिए विश्व कप ट्रॉफी उठाने की उम्मीद जतायी।सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर केकेआर तीसरी बार आईपीएल चैम्पियन बना। केकेआर के बल्लेबाजों ने पूरे सत्र के दौरान शानदार प्रदर्शन किया। मध्यक्रम में हालांकि वामहस्त बल्लेबाज रिंकू सिंह को लंबी पारी खेलने के ज्यादा मौके नहीं मिले। उन्होंने 11 पारियों में 148.67 की प्रभावशाली स्ट्राइक रेट से 168 रन बनाए।

रिंकू ने 'जियो सिनेमा' ने कहा, 'मैं यहां से पहले नोएडा जाऊंगा और फिर अमेरिका के लिए रवाना होना है। आप लोग देखना, मैं विश्व कप ट्रॉफी भी उठाउंगा।’ रिंकू को भारत की 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली है,जो चर्चा का विषय है। वह शुभमन गिल के साथ उन चार खिलाड़ियों में शामिल हैं जो टीम के साथ रिजर्व के तौर पर यात्रा करेंगे। इस सीजन में केकेआर के प्रदर्शन के बारे मे पूछे जाने पर रिंकू ने पूरी टीम को श्रेय दिया। उन्होंने सात साल बाद टीम में वापसी करने वाले टीम ‘मेंटॉर’ गौतम गंभीर की भी सराहना की।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…