धोनी अगले साल का IPL भी खेल सकते हैं:रैना ने किया दावा, मुंबई के खिलाफ आखिरी चार गेंदों पर बनाए थे 20 रन

Updated on 18-04-2024 05:26 PM

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान एमएस धोनी IPL के अगले सीजन में भी खेल सकते हैं। पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने जियो सिनेमा के एक कार्यक्रम में यह दावा किया है। 14 अप्रैल को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ धोनी ने वानखेड़े स्टेडियम में लगातार तीन छक्के लगाए थे। इस मैच के बाद हुए डिस्कशन प्रोग्राम में एंकर ने धोनी के आगे खेलने पर सवाल किया था।

एंकर ने सबसे पहले सवाल कार्यक्रम में मौजूद पूर्व फास्ट बॉलर आरपी सिंह से यह सवाल किया था। इस पर सिंह ने कहा- इसका बेहतर जवाब रैना दे पाएंगे।

धोनी की रिटायरमेंट को लेकर 2023 से अटकलें
धोनी 42 साल के हो गए हैं। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से साल 2020 में 15 अगस्त को संन्यास ले चुके हैं। उनके IPL रिटायरमेंट की अटकलें 2023 से ही लगाई जा रही हैं। ऐसा माना जा रहा था कि साल 2023 धोनी का आखिरी साल होगा, पर उन्होंने उन्होंने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान टॉस के बाद कमेंटेटर डैनी मॉरिसन ने धोनी से सवाल किया कि आप अपने आखिरी सीजन का आनंद ले रहे हैं? धोनी ने इसका जवाब देते हुए कहा, 'आपने फैसला किया है कि यह मेरा आखिरी IPL है।; इसके बाद धोनी हंसने लगे। मॉरिसन ने कहा कि धोनी अगले साल भी खेलते नजर आएंगे।

सीजन शुरू होने से पहले ऋतुराज गायकवाड को सौंपी गई है CSK की कप्तानी
वहीं IPL के इस सीजन के शुरू होने से पहले चेन्नई की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड को सौंप दी गई। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि IPL में धोनी का यह आखिरी साल होगा।

धोनी ने मुंबई के खिलाफ आखिरी चार गेंदों पर बनाए थे 20 रन
वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुंबई में खेले गए मैच में आखिरी चार गेंदों पर 20 रन बनाए थे। उन्होंने लगातार तीन गेंदों छक्के जड़े और एक गेंद पर 2 रन लिए। वहीं उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में भी 16 गेंदों में 37 रन बनाए, जिनमें चार चौके और 3 छक्के शामिल थे। इस सीजन में चार मैंचों में उन्हें निचले क्रम में बैटिंग का मौका मिला और उन्होंने 59 रन बनाए।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…