'धर्मेंद्र अंकल ने ICU से मेरी मां को फोन किया था और कहा था- वो जल्दी घर आ जाएंगे', एक्टर बेटे ने सुनाया किस्सा

Updated on 26-11-2025 02:27 PM
धर्मेंद्र का इस दुनिया से चले जाना हर किसी की यादों में एक ऐसा शून्य कर गया है, जिसे कभी भी भरा नहीं जा सकता। एक्टर निकितन धीर ने उन्हें याद करते धर्मेंद्र के आखिरी समय में हॉस्पिटल से आए इमोशन फोन कॉल की बात बताई है। एक्टर ने बताया है कि, धर्मेंद्र ने फोन पर जल्द हॉस्पिटल से घर लौटने की बात कही थी।

धर्मेंद्र के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में इस वक्त हर तरफ शोक पसरा हुआ है। धर्मेंद्र के निधन के बाद से जहां श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर फिल्मी सितारों का लगातार आना-जाना लगा हुआ है वहीं तमाम एक्टर्स ने सोशल मीडिया पर भी कुछ किस्से सुनाए हैं। निकितन ने बताया है कि उनके पिता के निधन के बाद धर्मेंद्र जब अस्पताल में भर्ती थे, तब उन्होंने उनकी मां अनीता धीर से बात की थी।

'धरम अंकल ने आईसीयू से मेरी मां को फोन किया'

निकितिन ने लिखा, 'जब मेरे पिताजी का निधन हुआ तो धरम अंकल ने आईसीयू से मेरी मां को फोन किया और अपना प्यार और संवेदना जताई की। उन्होंने मां से कहा था कि वे जल्द ही घर वापस आ जाएंगे, चिंता न करें।' निकितन मानते हैं कि हॉस्पिटल से किया गया उनका ये फोन उनके खूबसूरत दिल का परिचय देता है।

'हम बातें करते कि हमारी इंडस्ट्री का सबसे सफल हीरो कौन है'

निकितिन ने बताया कि धर्मेंद्र के साथ उनका और उनके परिवार का दशकों पुराना एक रिश्ता रहा है। उन्होंने याद किया कि कैसे वह और उनके दिवंगत पिता अक्सर भारतीय सिनेमा के सबसे महान एक्टर के बारे में चर्चा करते थे और इसपर पंकज धीर का हमेशा एक ही जवाब होता था- धर्मेंद्र। निकितन ने अपने दिवंगत पिता पंकज धीर के साथ धर्मेंद्र की पुरानी तस्वीरें शेयर की। उन्होंने लिखा, 'मेरे पापा और मैं अक्सर ये चर्चा करते थे कि हमारी इंडस्ट्री का सबसे सफल हीरो कौन है, पापा बिना पलक झपकाए कहते थे- धर्म अंकल और ये बात वो हमेशा जोड़ते कि सबसे मर्दाना, सबसे हैंडसम, सबसे हंबल और सोने जैसे दिल वाला इंसान... एकदम ओरिजिनल... धर्म अंकल...।'

कहा- हम उनकी गोद में पले-बढ़े

निकितिन ने कहा कि उनके और उनकी बहन के लिए धर्मेन्द्र एक महान एक्टर से भी बढ़कर थे - वे परिवार थे। उन्होंने कहा, 'हम उनकी गोद में पले-बढ़े, उनसे सिर्फ प्यार और आशीर्वाद मिला। हमेशा उन्हें उस मुस्कान के साथ देखा जिससे पूरा कमरा खिल उठता था।' निकितन ने धर्मेंद्र के निधन को पर्सनल लॉस बताया है।

कहा- हमारे बचपन को खुशियों से भरने के लिए शुक्रिया

उन्होंने लिखा, 'हमारे बचपन को खुशियों से भरने के लिए शुक्रिया। हमें यह दिखाने के लिए शुक्रिया कि एक इंसान क्या हो सकता है और क्या होना चाहिए। आपके द्वारा खाली की गई जगह को कोई नहीं भर सकता। धर्मेंद्र जैसा कोई दूसरा कभी नहीं होगा।'

लंबी बीमारी के बाद 24 नवंबर को धर्मेंद्र का निधन

धर्मेंद्र का नवंबर में ही मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था जिसके बाद 12 नवंबर को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। इसके बाद घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। लंबी बीमारी के बाद 24 नवंबर को एक्टर का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार पवन हंस श्मशान घाट पर हुआ, जहां अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान और अक्षय कुमार सहित फिल्म जगत की कई हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचीं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…