डेवोन कॉन्वे चोट की वजह से IPL 2024 से बाहर:इंग्लैंड के रिचर्ड ग्लीसन बतौर रिप्लेसमेंट CSK से जुड़े

Updated on 18-04-2024 05:27 PM

न्यूजीलैंड के डेवोन कॉन्वे चोट के चलते इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 से बाहर हो गए हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने कॉन्वे के रिप्लेसमेंट के रूप में इंग्लैंड के रिचर्ड ग्लीसन को स्क्वॉड में शामिल किया है। कॉन्वे ने इस सीजन एक भी मैच नहीं खेला।

कॉन्वे अंगूठे की चोट के कारण IPL 2024 के पहले हॉफ के लिए उपलब्ध नहीं थे। उन्होंने पिछले महीने अपने अंगूठे की सर्जरी कराई थी और वे तब से खेल के मैदान से दूर हैं।

CSK का अगला मैच कल यानी 19 अप्रैल को लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के खिलाफ लखनऊ में खेला जाएगा। CSK इस सीजन 6 मैचों में से 4 जीते के बाद 8 पॉइंट्स लेकर पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है।

पिछले सीजन फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच थे
कॉन्वे पिछले साल GT के खिलाफ फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच थे। इस मैच में CSK को 5 विकेट से जीत मिली थी। IPL 2023 में उन्होंने 16 मैचों में 672 रन बनाए थे। वे अपनी टीम से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे।

कॉन्वे को CSK ने 2022 की ऑक्शन में एक करोड़ रुपए के बेस प्राइस पर अपने साथ जोड़ा था। लेफ्ट हैंड बैटर ने अब तक 23 IPL मैचों में 46.12 की औसत और 141.28 की स्ट्राइक रेट से 924 रन बनाए हैं।

6 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं रिचर्ड ग्लीसन
राइट आर्म पेसर ग्लीसन ने इंग्लैंड की ओर से 6 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 9 विकेट लिए हैं। इस बीच उनका बेस्ट परफॉर्मेंस 15 रन देते हुए 3 विकेट लेना रहा है। CSK ने उन्हें रिजर्व प्राइस 50 लाख रुपए में स्क्वॉड में शामिल किया है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…