देश के 4 राज्यों में बारिश-तूफान से तबाही:प.बंगाल में 5 की मौत, PM ने दुख जताया, ममता ने देर रात पीड़ितों से मुलाकात की

Updated on 01-04-2024 01:00 PM

देश के चार राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, मिजोरम और मणिपुर में रविवार को अचानक आए तूफान और बारिश से काफी तबाही मची। वेस्ट बंगाल के जलपाईगुड़ी में पांच लोगों की मौत हो गई। 100 लोग घायल हैं। इसे लेकर PM मोदी ने दुख जताया है।

असम के गुवाहाटी में गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तेज बारिश से काफी नुकसान हुआ। एयरपोर्ट की छत का एक हिस्सा गिर गया। फ्लाइट की आवाजाही को कुछ समय के लिए रोक दिया गया। वहीं छह फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा।

मिजोरम के चम्फाई जिले के लुंगटन गांव में एक चर्च की इमारत ढह गई। वहीं आइजोल जिले के सियालसुक में एक और चर्च की इमारत को नुकसान पहुंचा। इसके अलावा कुछ घर भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

उधर, मणिपुर के थौबल और खोंगजोम इलाके में भी कई पेड़ उखड़ गए और घरों की टीन की छतें उड़ गईं।

PM मोदी ने कहा- लोगों के साथ मेरी संवेदनाएं

मौतों को लेकर PM मोदी ने रविवार रात को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा- मेरी संवेदनाएं पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी- मैनागुड़ी इलाकों में तूफान से प्रभावित लोगों के साथ हैं। उन लोगों के प्रति संवेदना है, जिन्होंने अपने चाहने वालों को खोया। मैंने अधिकारियों से बात की और उनसे भारी बारिश से प्रभावित लोगों की सहायता करने को कहा है।

पश्चिम बंगाल में पेड़ उखड़े, खंभे गिरे; ममता देर रात मौके पर पहुंचीं, दुख जताया
पश्चिम बंगाल में तूफान और बारिश से काफी नुकसान हुआ है। अधिकारियों ने बताया, मैनागुरी के कई इलाकों में तेज हवाओं के कारण कई घर क्षतिग्रस्त हो गए, पेड़ उखड़ गए और बिजली के खंभे गिर गए। सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में राजारहाट, बरनीश, बकाली, जोरपाकडी, माधबडांगा और सप्तीबारी शामिल हैं।

पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी रविवार रात जलपाईगुड़ी और सिलिगुड़ी पहुंचीं। उन्होंने सिलिगुड़ी के बागडोगरा एयरपोर्ट में हुए नुकसान का मुआयना करने के बाद कहा- इस डिजास्टर से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। प्रशासन मौके पर है और जरूरी मदद पहुंचा रहा है। सरकार पीड़ितों की मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

CM ने कहा- प्रशासन जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ा रहेगा। जो नुकसान हुआ है उससे हम वाकिफ हैं, लेकिन सबसे बड़ी क्षति तो जानमाल की हानि ही है। मैं प्रशासन को उनके डिजास्टर मैनेजमेंट की कोशिशों के लिए धन्यवाद देती हूं। डॉक्टर, नर्स और अस्पताल कर्मचारी स्थिति को संभालने के लिए अच्छे से काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पुलिस और आपदा प्रबंधन के कर्मियों को तैनात किया गया है। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, यह जानकर दुख हुआ कि आज दोपहर अचानक भारी बारिश और तूफानी हवाओं ने जलपाईगुड़ी-मयनागुड़ी के कुछ इलाकों में काफी नुकसान पहुंचाया। पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा।

असम के गुवाहाटी में एयरपोर्ट की छत गिरी, 6 फ्लाइट्स डायवर्ट
असम के गुवाहाटी एयरपोर्ट प्रशासन ने कहा- भारी बारिश और हवा के बाद, आज शाम फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित हुआ। पेड़ गिरने से अप्रोच रोड बाधित हो गई। छत के आउटलेट में भारी मात्रा में पानी भर गया और टर्मिनल भवन के अंदर भी पानी भर गया। टर्मिनल बिल्डिंग के बाहर पानी और हवा के दबाव के कारण छत का एक छोटा हिस्सा गिर गया।

एयरपोर्ट ऑपरेशन बंद होने पर छह फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया। इंडिगो, एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस विमानों को अगरतला और कोलकाता की ओर मोड़ दिया गया है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
 07 March 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता रातभर धरना स्थल पर ही रहीं।ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन…
 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…