जापान में सेम सरनेम कानून खत्म करने की मांग:लोग बोले- ये हमारे करियर, जीवन में मुश्किलें बढ़ा रहा

Updated on 09-03-2024 12:57 PM

जापान में शादी के बाद एक ही सरनेम रखने का कानून है। इस कानून के खिलाफ छह जोड़ों ने सरकार पर सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा दायर किया है।

कानून के कारण जोड़ों को होने वाली परेशानी और असफलताओं के बारे में जागरूकता बढ़ने से बदलाव की मांग और ज्यादा तेज हो गई है।

इस कानून से खासकर महिलाओं के लिए करियर में आगे बढ़ने और व्यक्तिगत तौर पर मुश्किलें बढ़ रही हैं।

महिलाओं का परेशानियां ज्यादा बढ़ीं
जापान में यह कानून पुरुष प्रधान सामाजिक व्यवस्था को औपचारिक बनाने के लिए अपनाया गया था। इस कारण शादी के बाद जो महिलाएं अपने उपनाम का इस्तेमाल करती हैं, उन्हें अलग-अलग कानूनी और व्यावसायिक नामों के कारण कई मूलभूत सेवाओं, सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए कठिनाई का सामना करना पड़ता है।

तलाक होने पर यह कानून महिलाओं को बच्चों की कस्टडी मिलने में भी रुकावटें खड़ी करता है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट दो बार इस कानून के खिलाफ दायर याचिकाओं को खारिज कर चुकी है। लेकिन इस बार कई बड़ी कंपनियों के ज्यादा से ज्यादा पुरुष मैनेजर भी कानून में बदलाव की जरूरत का समर्थन कर रहे हैं। वे ऐसी प्रणाली की मांग कर रहे हैं, जिसमें विवाहित जोड़ों के पास कोई अलग-अलग नाम रखने का विकल्प उपलब्ध रहे।

शादी के बाद एक उपनाम रखने की प्रणाली 1898 से चल रही
रूढ़िवादी रुख के लिए पहचाने जाने वाला जापान के शक्तिशाली बिजनेस लॉबी समूह कीडैनरेन ने भी अलग-अलग उपनाम प्रणाली लागू करने के लिए समर्थन व्यक्त किया है। कीडैनरेन ने इस मुद्दे पर सरकार को एक सिफारिश पत्र सौंपने की योजना भी बनाई है।

जापान में शादी के बाद एक उपनाम रखने की प्रणाली 1898 से चल रही है। कानून में पत्नियों को अपने पतियों का उपनाम अपनाने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन वास्तव में, 95% से अधिक विवाहित महिलाएं ऐसा करती हैं।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
 25 April 2026
मनीला: अमेरिका ने जापान और फ‍िलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फ‍िलीपींस में बाल्किस्‍तान 2026 नौसैनिक अभ्‍यास शुरू किया है। इस अभ्‍यास को जमीन से लेकर समुद्र…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
 24 April 2026
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…