वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दीप्ती जीवनजी ने जीता गोल्ड:टी-20 के 400 मीटर में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Updated on 20-05-2024 02:01 PM

वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की दीप्ति जीवनजी ने टी-20 के 400 मीटर दौड़ में वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने 55.07 सेकेंड में 400 मीटर की दौड़ पूरी की।

दीप्ति पेरिस में हुए पिछले वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अमेरिकी एथलीट ब्रेना क्लार्क की ओर से बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ा। ब्रेना क्लार्क ने 55.12 सेकेंड का समय लिया था। वहीं तुर्की की आयसेल ओन्डर 55.19 सेकेंड के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि इक्वाडोर की लिजानशेला एंगुलो 56.68 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

दीप्ति ने हीट में लिया था 56.18 सेकेंड का समय
दीप्ति ने रविवार को हुए हीट में 56.18 सेकेंड लेकर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया था। इसके साथ ही एशियाई रिकॉर्ड भी बनाया है।

टी-20 कैटेगिरी क्या है
टी-20 की कैटेगिरी में उन एथलीटों को शामिल किया जाता है, जो दिमागी रूप से कमजोर होते हैं।

योगेश कथुनिया ने एफ 56 कैटेगिरी के डिस्कस में जीता सिल्वर
वहीं योगेश कथुनिया ने एफ 56 कैटेगिरी के डिस्कस थ्रो में 41.80 मीटर के साथ सिल्वर मेडल जीता। एफ-56 कैटेगिरी में उन एथलीटों को शामिल किया जाता है, जो खड़ा होने में सक्षम नहीं होते हैं और वे बैठे- बैठे इवेंट में भाग लेते हैं।

भारत ने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अब तक जीते 4 मेडल
भारत ने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अब 4 मेडल हो गए हैं। जिसमें 1 गोल्ड, एक सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। यह चैंपियनशिप 25 मई तक जारी रहेगी।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…