ईद-ए-मिलाद एवं गणेश विसर्जन शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय

Updated on 12-09-2024 12:35 PM

बिलासपुर । एडीएम आर.ए. कुरूवंशी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में आगामी दिनों में आने वाले पर्व-गणेश विसर्जन एवं मिलाद-उन-नबी आपसी तालमेल एवं भाईचारे की भावना से सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और अन्य आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्था के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।


महापौर रामशरण यादव ने सभी से शांतिपूर्ण तरीके से आपसी भाईचारे से त्योहार मनाने की अपील की। एडीएम ने शांति समिति के सदस्यों और समाज प्रमुखों से अपील करते हुए कहा कि शहर के गौरवशाली परंपरा की तरह इस बार भी आपसी समन्वय और भाईचारे की भावना के साथ पर्व मनाए। उन्होंने कहा कि धार्मिक सद्भावना कायम रहे इसके लिए सभी को एक-दूसरे के धर्म और आस्था का ध्यान रखना चाहिए। एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने कहा कि मिलाद-उन-नबी पर्व के दौरान जुलूस के लिए यातायात एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के व्यापक इंतजाम किए गए ह। उन्होंने बैठक में सभी से शांतिपूर्ण एवं सद्भावना के साथ पर्व मनाने की अपील की। 


इस अवसर पर एडीएम ने पर्व के पूर्व सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए और बिजली, पानी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने कहा। पुलिस, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग को जिम्मेदारी सौंपते हुए सजग रहने के निर्देश दिए गये। सभी धार्मिक एवं समाज प्रमुखों ने शांतिपूर्ण तरीके से सभी का सम्मान करते हुए पर्व मनाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर शांति समिति के सदस्य, शेख नजरूद्दीन,इरशाद अली, हबीब मेमन, एस ए कादिर,  सुधीर खण्डेलवाल, सुरेश टण्डन, मोहम्मद वाहिद सिद्दीकी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य मौजूद थे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 3 एकड़ में खेल मैदान बना लिया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने कब्जामुक्त करा लिया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
 20 March 2026
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का…
 20 March 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दिन…
 20 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रिया देशमुख को पुलिस ने…
 20 March 2026
बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…