पॉलिथीन मुक्त शहर और साप्ताहिक अवकाश पर निर्णय

Updated on 21-09-2024 11:39 AM

कोंडागांव ।  जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश के बाद नगर पालिका परिषद कोंडागांव के सभाकक्ष में शुक्रवार को व्यापारियों और चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा यादव, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, नगर पालिका अधिकारी दिनेश डे, चेंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश टावारी समेत शहर के सभी प्रमुख व्यापारी वर्ग के लोग उपस्थित थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाने, साप्ताहिक अवकाश के निर्धारण और शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए व्यापारियों का सहयोग प्राप्त करना था।


बैठक में शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाने के संबंध में चर्चा की गई। व्यापारियों ने नगर पालिका की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर पॉलिथीन के उपयोग को रोकने में पूर्ण सहयोग देंगे। व्यापारी वर्ग ने यह भी आश्वासन दिया कि वे ग्राहकों को पॉलिथीन के बजाय वैकल्पिक थैले जैसे कपड़े या जूट के बैग के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करेंगे।


शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर के सभी व्यापारियों को डस्टबिन रखने के लिए कहा गया ताकि कचरा इधर-उधर न फैले। व्यापारी वर्ग ने भी नगर को सफाई में सहयोग करने का वादा किया गया साथ ही शहर के बाजार में नगर पालिका द्वारा नियमित अंतराल पर सफाई अभियान चलाया जाएगा।


बैठक के दौरान साप्ताहिक अवकाश के संबंध में भी चर्चा की गई। दिवाली के बाद शनिवार को साप्ताहिक अवकाश रखने का प्रस्ताव रखा गया क्यूंकि मंगलवार को सभी कार्यालय चालू रहते हैं और बैंकिंग सेवाएं भी उपलब्ध होती हैं, जिससे दूर-दराज से आने वाले लोग इसका लाभ ले सकते हैं इसलिए मंगलवार की जगह शनिवार को अवकाश रखना अधिक उपयुक्त होगा। इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई और अब शनिवार को साप्ताहिक अवकाश के रूप में मान्यता दी जाएगी।


बैठक के अंत में शहर के मुक्तिधाम की स्वच्छता और रखरखाव पर भी चर्चा की गई। व्यापारी वर्ग ने मंगलवार को मुक्तिधाम में स्वच्छता अभियान चलाने और श्रमदान करने का निर्णय लिया। इसके अलावा जैन समाज ने मुक्तिधाम के रखरखाव की जिम्मेदारी लेने का प्रस्ताव रखा।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 3 एकड़ में खेल मैदान बना लिया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने कब्जामुक्त करा लिया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
 20 March 2026
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का…
 20 March 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दिन…
 20 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रिया देशमुख को पुलिस ने…
 20 March 2026
बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…