लोकसभा में राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को मिले वोट पर गौर करें तो बीजेपी ने यहां से दो बार 1 लाख से ज्यादा वोट हासिल किए हैं। 2019 में बीएसपी के प्रत्याशी सतवीर नागर को यहां से 1 लाख 17 हजार 584 वोट मिले थे। 2009 के लोकसभा चुनाव में इस विधानसभा क्षेत्र से बीएसपी प्रत्याशी सुरेंद्र नागर 74 हजार वोट पाकर पहले नंबर पर रहे थे। 2014 में सपा दूसरे नंबर पर रही है। 2009 में इस क्षेत्र में 3.24 लाख वोट पड़े थे। वहीं, 2014 में कुल 2,48,341 वोट और 2009 के आम चुनाव में इस क्षेत्र में 1,52,108 वोट पड़े थे।
