चोट से परेशान CSK, RCB के स्पिनर्स में दम नहीं, आईपीएल के ओपनिंग मैच से पहले दोनों टीमों के बारे में जानिए

Updated on 22-03-2024 01:02 PM
नई दिल्ली: आईपीएल के सत्रहवें सीजन के शुरुआती मुकाबले में आज मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के सामने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम होगी। चैंपियन बनने के फॉर्म्युले की तलाश में पिछले सोलह साल में काफी कुछ आजमा चुकी बेंगलुरु के लिए 'मैजिकल माही' के गढ़ में जीत हासिल करना आसान नहीं होगा। इस बार कुछ चीजें अलग भी होंगी। चेन्नेई के कप्तान एमएस धोनी नहीं होंगे तो वहीं आरसीबी नए नाम के साथ उतरेगी। चेन्नई सुपरकिंग्स ने धोनी की जगह रुतुराज गायकवाड़ को टीम का नया कप्तान घोषित किया है वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपना नया नाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चुना है। आईपीएल में इन दोनों टीमों की टक्कर से पहले हम आपको इनके बारे में बताते हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

नई एंट्री: कैमरून ग्रीन, अल्जारी जोसफ, टॉम कुरन, यश दयाल, लॉकी फर्ग्युसन
इंजरी लिस्ट: फिलहाल कोई चोटिल नहीं। वैसे ग्रीन शुरुआती दो मैच कर सकते हैं मिस।टीम की ऐवरेज एज: 29 साल

एक्सपीरियंस फैक्टर: आरसीबी के पास विराट कोहली हैं जिनके नाम एमएस धोनी (377) के लगभग बराबर 376 टी20 गेम्स हैं, लेकिन टी20 के अनुभव के मामले में टीम सीएसके से बहुत पीछे है। आरसीबी के पास कुल 501 टी20 गेम्स का अनुभव है और प्रत्येक प्लेयर के पास औसतन 20.88 मैच का अनुभव है।

मजबूती: ऑस्ट्रेलियन ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन के जुड़ने के बाद टीम मजबूत दिख रही है। चोट के कारण पिछले सीजन बाहर रहे रजत पाटीदार भी वापसी को तैयार हैं। टेस्ट के मुकाबले इस फॉर्मेट में उनसे बेहतर की उम्मीद की जा सकती है।

कमजोरी: वानिंदु हसारंगा के नहीं होने से आरसीबी का लेग स्पिन अटैक थोड़ा कमजोर हुआ है। हर्षल पटेल भी टीम में नहीं है जिसके बाद टीम को नए डेथ ओवर्स स्पेशलिस्ट की तलाश होगी।


चेन्नई सुपरकिंग्स

नई एंट्री: रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, शार्दुल ठाकुर, समीर रिजवी, मुस्ताफिजुर रहमान

इंजरी लिस्ट: डेवोन कॉन्वे, शिवम दुबे, मुस्ताफिजुर रहमान, मथीशा पथिराना

टीम की ऐवरेज एज: 27.83 साल

एक्सपीरियंस फैक्टर: अगर टी20 मैचों का अनुभव टीम को मजबूती देता है तो इस मामले में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम आगे है। चेन्नई के पास कुल 673 टी20 मैचों का अनुभव है और उसके हर प्लेयर के पास लगभग 28.04 मैच का अनुभव है।

मजबूती: वनडे वर्ल्ड कप के दो बड़े कीवी सितारे रचिन रविंद्र और डेरिल मिचेल के टीम से जुड़ने पर बैटिंग मजबूत हुई है। बैटिंग में गहराई है और स्पिन बोलिंग ऑलराउंडर्स के कई विकल्प हैं।

कमजोरी: रुतुराज गायकवाड, दीपक चाहर, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह लंबे समय बाद चोट से वापसी कर रहे हैं। लय हासिल करने में वक्त लग सकता है। धोनी खुद घुटने की चोट से उबरकर मैदान पर उतरेंगे।


आमना-सामना

कुल मैच- 31
सीएसके जीता- 20
आरसीबी जीता- 10
नो रिजल्ट- 1

नंबर्स गेम
8 बार एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई और बेंगलुरु की टीम के बीच टक्कर हुई है जिसमें सात बार चेन्नई ने बाजी मारी है जबकि बेंगलुरु की टीम सिर्फ एक मैच जीत पाई है।

15 रन बनाते ही सीएसके के खिलाफ विराट कोहली के नाम 1000 रन हो जाएंगे। दिल्ली कैपिटल्स के बाद चेन्नई दूसरी टीम होगी जिसके खिलाफ विराट के हजार रन होंगे।

20 मैच जीते हैं चेन्नई ने बेंगलुरु के खिलाफ। किसी एक टीम के खिलाफ चेन्नई की सर्वाधिक जीत है।


पिच व मौसम

एमए चिदंबरम की पिच थोड़ी धीमी रहती है जिस पर बल्लेबाजी आसान नहीं। स्पिनर्स को यहां कि पिच पसंद आती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग करना पसंद करेगी। आसमान साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक जाने की उम्मीद है। सूरज ढलने के बाद मैच के माकूल मौसम रहेगा।


संभावित प्लेइंग इंलेवन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: कैमरन ग्रीन, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, सुयश प्रभुदेसाई, मोहम्मद सिराज, लॉकी फर्ग्युसन, कर्ण शर्मा।

संभावित इम्पैक्ट प्लेयर्स: यश दयाल, आकाश दीप, मयंक डागर, स्वप्निल सिंह।

चेन्नई सुपरकिंग्स: रुतुराज गायकवाड (कप्तान), रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, रविंद्र जाडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), मोईन अली, शार्दुल ठाकुर, महीष तीक्षणा, तुषार देशपांडे।

संभावित इम्पैक्ट प्लेयर: दीपक चाहर, समीर रिजवी, अवनीश राव अरावेली, शेख रशीद।

टेलिकास्ट: रात 8 बजे से, स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो सिनेमा पर
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…