ओपनिंग मैच से ठीक पहले सीएसके को लगा तगड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुआ यह खिलाड़ी

Updated on 22-03-2024 01:03 PM
चेन्नई: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के शुरू होने से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स को एक बड़ा झटका लगा है। टीम ने ओपनिंग मुकाबले से एक दिन पहले अपने नए कप्तान की घोषणा की थी, लेकिन इसके साथ ही टीम का एक स्टार खिलाड़ी चोटिल होने के कारण 17 वें सीजन में नहीं खेल पाएगा। दरअसल श्रीलंका के युवा तेज गेंदबाज आईपीएल 2024 से शुरुआती मैचों से बाहर हो गए हैं। ऐसे में सीएसके की गेंदबाजी आक्रमण को एक बड़ा धक्का लगा है।

पाथिराना को बांग्लादेश के खिलाफ टी20 मुकाबले के दौरान चोट लगी थी। उन्हें हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था। ऐसे में वह श्रीलंका क्रिकेट टीम के फिजियो की निगरानी में हैं। वहीं अब यह माना जा रहा है कि पाथिराना पूरी तरह से फिट होने के बाद ही वह आईपीएल में सीएसके के लिए मैदान पर उतर पाएंगे। आईपीएल के 17वें सीजन में सीएसके की टीम का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स के साथ है।

नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरेगी सीएसके
वहीं सीएसके ने लीग के ओपनिंग मैच से ठीक पहले अपने नए कप्तान के नाम का भी ऐलान किया। सीएसके में महेंद्र सिंह धोनी की जगह रुतुराज गायकवाड़ को टीम का नया कप्तान बनाया गया है। धोनी इस टीम के लिए साल 2008 से कप्तानी करते हुए आ रहे थे। ऐसे में टीम ने अब एक बड़ा फैसला लेते हुए एक युवा खिलाड़ी को टीम की कमान सौंपी है।

इससे पहले 2022 में भी सीएसके ने कप्तानी में बदलाव कर रविंद्र जडेजा को कमान सौंपी थी, लेकिन बीच सीजन में ही उन्होंने कप्तानी छोड़ दिया था। ऐसे में धोनी को फिर से कप्तानी संभालनी पड़ी थी। इस सीजन में टीम का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा था, लेकिन 2023 में आईपीएल में धोनी की कप्तानी में सीएसके ने 5वीं बार खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…