बिलासपुर में हनुमान जन्मोत्सव पर सड़कों पर उमड़ी भीड़

Updated on 03-04-2026 12:04 PM
बिलासपुर, बिलासपुर में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। शहर की हर गली-मोहल्ले में तोरण-पताकाएं सजाई गईं और लोग बजरंग बली की भक्ति में लीन रहे। दोपहर के बाद सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान अलग-अलग जगहों पर भंडारा और प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं देर रात तक भजन-कीर्तन और जगराता का आयोजन जारी रहा।

हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शहर के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। मंदिरों में बजरंग बली का विशेष पूजा-अनुष्ठान और हवन किया गया। संकटमोचन मंदिर में सुबह से दोपहर तक भक्तों का तांता लगा रहा।

रतनपुर स्थित गिरिजाबंद हनुमान मंदिर, सिद्धपीठ दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, जय श्री राम दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर और हनुमंत लाल सरकार मंदिर सहित अन्य मंदिरों में विशेष सजावट के साथ भव्य महाआरती आयोजित की गई।

इस दौरान सुबह, दोपहर और शाम तीनों समय भक्तों ने महाआरती में भाग लिया और “जय श्रीराम” और “बजरंगबली की जय” के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का संगीतमय आयोजन

शहर के चौक-चौराहों पर पूर दिन लोगों की भीड़ रही। जगह-जगह पंडाल सजाकर प्रसाद वितरण किया गया। मंदिरों में अखंड नवधा रामायण पाठ, सुंदरकांड, हनुमान चालीसा का संगीतमय पाठ किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। हवन और महाआरती के साथ ही भोजन-भंडारे और प्रसाद वितरण भी किया गया।

भगवा रंग में रंगा शहर

शहर के तिलक नगर स्थित हनुमान मंदिर से लेकर सदरबाजार, गोलबाजार, सिटी कोतवाली चौक, जूना बिलासपुर, गांधी चौक से लेकर पुराना बस स्टैंड और लिंक रोड के साथ ही सत्यम चौक, फूल बाजार गजरा चौक के पास स्थित हनुमान मंदिर में अद्भुत रौनक देखने को मिली।

यहां आकर्षक पंडाल के साथ भीषण गर्मी में भक्तों के लिए कूलर और पंखों का इंतजाम किया गया था। सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लगा रहा।

शोभायात्रा में थिरके भक्त

धर्म जागृति मंच की ओर से आयोजित शोभायात्रा में हनुमान भक्तों की भीड़ लगी रही। शोभायात्रा बुधवारी बाजार स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से शुरू होकर तोरवा, दयालबंद, तेलीपारा और तारबाहर होते हुए कंस्ट्रक्शन कालोनी के महाकाल मैदान तक पहुंची।

हनुमानजी के साथ ही राम-सीता सहित देवी-देवताओं की झांकियां निकाली गई। इसमें ढोल-ताशों के साथ पंथी, कर्मा और सुआ नृत्य की प्रस्तुति के साथ माहौल भक्तिमय हो गया।

देर रात तक चलता रहा आयोजन, भक्तिमय रहा माहौल

इस अवसर पर भक्ति के साथ सेवा का अदभूत नजारा देखने को मिला। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, मंदिर परिसरों और सड़कों पर सामाजिक संगठनों, युवाओं और श्रद्धालुओं ने भोग-प्रसाद का वितरण किया। राहगीरों, वाहन चालकों और आम लोगों को श्रद्धा के साथ प्रसाद बांटा गया।

महिलाओं, बच्चों और युवाओं की बड़ी भागीदारी ने आयोजन को और भी खास बना दिया। शहर के सरकंडा क्षेत्र में कथावाचक युवराज पांडेय का पचरा गीत और जगराता के साथ ही हनुमान सेवा समिति ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। इसके साथ ही शहर के अलग-अलग इलाकों में देर रात तक जगराता चलता रहा।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 April 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। आंगनबाड़ी केंद्र कोतरी में पोषण पखवाड़ा 2026 का समापन कार्यक्रम विगत दिवस किया गया। इस अवसर पर ईसीसीई कार्यक्रम, पालक सम्मेलन, गोद भराई, अन्नप्राशन, न्योता भोज एवं आधार पंजीयन…
 26 April 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिला बाल संरक्षण इकाई को प्राप्त सूचना के आधार पर ब्लॉक भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत तुएगहन, थाना कोरर क्षेत्र में प्रस्तावित बाल विवाह पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई…
 26 April 2026
दुर्ग, कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आज जिले भर में ’विश्व मलेरिया दिवस’ के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।…
 26 April 2026
दुर्ग, आगामी नेशनल लोक अदालत को अधिकतम सफल एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के…
 26 April 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देशन में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों की बैठक आयोजित की गई। अपर कलेक्टर  ओंकार यादव ने सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतरई…
 26 April 2026
गरियाबंद। जिले में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जल संचयन और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय महाभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर  बी.एस. उइके ने…
 26 April 2026
धमतरी। जिले के बीसीएस पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय “युवा फेस्ट-2026” के दूसरे दिन आज उत्साह, रचनात्मकता और युवा ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य…
 26 April 2026
धमतरी। जिले में आयोजित युवा फेस्ट में विभिन्न महाविद्यालयों, संस्थाओं और विभागों द्वारा युवाओं को एक ही मंच पर ज्ञान, नवाचार और करियर संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने का सार्थक प्रयास किया…