मोहसिन नकवी की आलोचना करना भारी पड़ा, पूर्व पाकिस्तानी कप्तान बुरी तरह फंसा, वसीम अकरम भी मुश्किल में

Updated on 20-11-2025 12:53 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज और कप्तान राशिद लतीफ को अपनी बेबाक राय के लिए जाना जाता है। इसी वजह से वह मुश्किल में पड़ते नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान की नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी है। यह जांच उनके पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और उसके चेयरमैन मोहसिन नकवी के बारे में की गई कमेंट के कारण शुरू हुई है। एजेंसी के प्रवक्ता नजीबुल्लाह हसन ने बताया कि लतीफ से इस्लामाबाद और लाहौर में उनके खिलाफ चल रही दो जांचों में पूछताछ की गई है।

यह जांच तब शुरू हुई जब पीसीबी के सीनियर लीगल मैनेजर सैयद अली नकवी ने शिकायत दर्ज कराई। राशिद लतीफ ने पाकिस्तान की नेतृत्व संरचना में बार-बार होने वाले बदलावों की आलोचना की थी। उन्होंने एक्स पर लिखा था, 'शाहीन शाह अफरीदी को वनडे कप्तान बनाया गया। फूट डालो और राज करो की नीति एक राजनीतिक रणनीति है जिसका इस्तेमाल सत्ता हासिल करने और बनाए रखने के लिए किया जाता है। यह आबादी के भीतर धार्मिक, जातीय, क्रिकेट टीमों या वर्ग जैसे मतभेदों को पैदा करके और उनका फायदा उठाकर किया जाता है। पाकिस्तान एकमात्र ऐसा देश है जो एक अच्छा कप्तान भी नहीं बना सकता।'
पूर्व कप्तान वसीम अकरम के खिलाफ भी एक अलग शिकायत दर्ज की गई है। उन पर एक सट्टेबाजी ऐप को बढ़ावा देने का आरोप है। हालांकि, अभी तक वसीम अकरम को कोई नोटिस नहीं भेजा गया है
एशिया कप 2025 के दौरान भी राशिद लतीफ अपने बयान की वजह से चर्चा में थे। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के मैच के माहौल के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था- भारत और पाकिस्तान के बीच बहुत तनाव है और अब यह मैदान पर भी आ गया है। मैदान के बाहर की घटनाएं भी अनिश्चितता पैदा कर रही थीं। पता नहीं क्या हो रहा है।"

लतीफ ने दोनों टीमों के बीच संतुलन का भी आकलन किया था। उन्होंने कहा था कि भारत टी20 फॉर्मेट में मजबूत टीम है। उन्होंने कहा था- टी20 में कुछ भी हो सकता है... लेकिन अगर हम पीछे मुड़कर देखें, तो भारत एक मजबूत टीम है। आईपीएल और पीएसएल के बीच जमीन-आसमान का अंतर है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…