कांग्रेस की 11वीं लिस्ट, 4 राज्यों के 17 उम्मीदवार:अब तक 231 कैंडिडेट्स उतारे

Updated on 02-04-2024 06:12 PM

कांग्रेस ने मंगलवार (2 अप्रैल) को लोकसभा चुनाव के लिए 11वीं लिस्ट जारी की। इसमें 4 राज्यों के 17 कैंडिडेट के नाम हैं। अब तक 231 प्रत्याशियों का ऐलान किया जा चुका है। आंध्र प्रदेश की कड़पा लोकसभा सीट से कांग्रेस ने वाईएस शर्मिला रेड्डी को टिकट दिया है।

इसके साथ ही ओडिशा और आंध्र प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। आंध्र प्रदेश की लिस्ट में 114 प्रत्याशियों के नाम हैं और ओडिशा की लिस्ट में 49 उम्मीदवारों के शामिल किए हैं।

बिहार के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट
कांग्रेस की बिहार के लिए ये पहली लिस्ट है। इसमें दो मुस्लिम नेताओं को टिकट मिला है। मोहम्मद जावेद किशनगंज से मौजूदा सांसद हैं। अजीत शर्मा विधायक हैं। वहीं, तारिक अनवर पार्टी के सीनियर नेताओं में से एक हैं और पार्टी का बड़ा मुस्लिम चेहरा हैं।

जानकारी के मुताबिक, भागलपुर सीट को लेकर दिल्ली बैठक में काफी मंथन हुआ। कई नेता अजीत शर्मा के पक्ष में थे, लेकिन एक नेता अड़े रहे कि भागलपुर OBC की सीट है और यहां से OBC को ही लड़ाया जाए। काफी मंथन के बाद शर्मा के नाम पर मुहर लगी।

आंध्र प्रदेश में कांग्रेस ने सीएम की बहन को उतारा
आंध्र प्रदेश में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला है। राज्य में जगन मोहन रेड्डी की अगुआई वाली वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) की सरकार है। भाजपा के साथ तेलुगु देशम पार्टी (TDP) और पवन कल्याण की जनसेना पार्टी का गठबंधन है। वहीं, जगन मोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला रेड्डी प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस अध्यक्ष हैं।

कांग्रेस ने शर्मिला को कड़पा से टिकट दिया है। कड़पा YSRCP का गढ़ माना जाता है। विधानसभा चुनावों में जिले की 6 में से 5 सीट पर YSRCP ने रेड्डी कैंडिडेट ही उतारे हैं। YSRCP ने कड़पा से वाईएस अविनाश रेड्डी को टिकट दिया है। 2019 लोकसभा चुनाव में अविनाश कांग्रेस की टिकट पर लड़े थे।

कल कांग्रेस की 10वीं लिस्ट आई थी, 2 नामों का ऐलान
1 अप्रैल को जारी कांग्रेस की 10वीं लिस्ट में तेलंगाना और महाराष्ट्र की एक-एक लोकसभा सीट के प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया था। इसमें अभय काशीनाथ पाटिल को महाराष्ट्र के अकोला और कादियाम काव्या को वारंगल से पार्टी ने मैदान में उतारा है।

29 मार्च को 5 कैंडिडेट के नाम घोषित किए थे
29 मार्च को कांग्रेस ने 5 कैंडिडेट्स घोषित किए थे। राजस्थान के 2 कैंडिडेट के नाम बदले गए और कर्नाटक से 3 उम्मीदवारों का नाम घोषित किया गया था। राजस्थान के राजसमंद से अब डॉ. दामोदर गुर्जर और भीलवाड़ा से डॉ. सीपी जोशी को उतारा गया है। वहीं, कर्नाटक के बेल्लारी से ई तुकाराम, चामराजनगर से सुनील बोस और चिकबल्लापुर से रक्षा रमैया को टिकट दिया है। पूरी खबर पढ़ें

आठवीं लिस्ट में 4 राज्यों के 14 नाम, शिवराज के सामने प्रताप भानु को दिया टिकट
कांग्रेस ने 27 मार्च की रात 4 राज्यों के 14 प्रत्याशियों का ऐलान किया। इसमें मध्य प्रदेश के गुना में ज्योतिरादित्य के सामने राव यादवेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है। वहीं विदिशा में शिवराज सिंह चौहान के सामने प्रताप भानु शर्मा को टिकट दिया है। वहीं, कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से सुप्रिया श्रीनेत का टिकट काट दिया है। 2019 में उन्होंने यहां से चुनाव लड़ा था, पर हार गई थीं। 

कांग्रेस की 7वीं लिस्ट में थे 5 कैंडिडेट्स के नाम​​​​
कांग्रेस ने 26 मार्च को 5 कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान किया था। यह पार्टी की 7वीं लिस्ट थी। इसमें छत्तीसगढ़ से 4 और तमिलनाडु से एक कैंडिडेट का नाम शामिल था। छत्तीसगढ़ की सरगुजा सीट से शशि सिंह, रायगढ़ से मेनका देवी सिंह, बिलासपुर से देवेंद्र सिंह यादव, कांकेर से ब्रजेश ठाकुर और तमिलनाडु की मायलाआदुथुरई सीट से एडवोकेट आर. सुधा को मैदान में उतारा गया है। 

एक दिन पहले भी किया था 5 कैंडिडेट्स का ऐलान
कांग्रेस ने सोमवार (25 मार्च) को 5 कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान किया था। इसमें राजस्थान से 4 और तमिलनाडु से एक कैंडिडेट है। कोटा से प्रहलाद गुंजल, अजमेर से रामचंद्र चौधरी, राजसमंद से सुदर्शन सिंह रावत, भीलवाड़ा से दामोदर गुर्जर को ​टिकट दिया गया है।

गुंजल राजस्थान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के करीबी रहे हैं। वे 2 बार कोटा उत्तर से MLA रहे, लेकिन पिछला विधानसभा चुनाव हार गए थे। उनके भाजपा छोड़ कांग्रेस में आने से हाड़ौती क्षेत्र में कांग्रेस को फायदा होने की उम्मीद है।

कांग्रेस ने इसके अलावा सोमवार को जारी सूची में तमिलनाडु के तिरुनलवेली से सी रॉबर्ट ब्रूस को प्रत्याशी घोषित किया था।

कांग्रेस ने रविवार (24 मार्च) को तीन कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान किया था। इसमें राजस्थान से दो और महाराष्ट्र से एक कैंडिडेट है। राजस्थान में जयपुर से प्रताप सिंह खाचरियावास को टिकट दिया गया। जयपुर से पहले सुनील शर्मा को टिकट दिया गया था। वहीं, दौसा से मुरारी लाल मीणा को उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस ने महाराष्ट्र की चंद्रपुर सीट पर प्रतिभा धनोरकर को टिकट दिया है। 2019 लोकसभा चुनाव में चंद्रपुर सीट पर प्रतिभा के पति सुरेश धनोरकर जीते थे। पिछले साल मई में सुरेश का निधन हो गया था। कांग्रेस ने 23 मार्च को 45 नामों का ऐलान किया था।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
 07 March 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता रातभर धरना स्थल पर ही रहीं।ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन…
 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…