
दिल्ली में कांग्रेस हेडक्वॉर्टर में वर्किंग कमेटी की मीटिंग हुई। कांग्रेस की मीटिंग में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनावी घोषणापत्र (मेनिफेस्टो) पर चर्चा हुई। मेनिफेस्टो कमेटी ने पहले ही ड्राफ्ट CWC को मंजूरी के लिए भेज दिया था। मीटिंग के दौरान अध्यक्ष खड़गे ने मौजूद नेताओं से कहा कि वे कार्यकर्ताओं से मेनिफेस्टो में शामिल हर मुद्दे को देश के हर गांव और घर तक पहुंचाएं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक मेनिफेस्टो में 5 न्याय युवा, नारी, किसान, श्रमिक और हिस्सेदारी न्याय शामिल किए गए हैं। हर न्याय के तहत कांग्रेस कुल 25 गारंटी भी दे रही है।
पार्टी हेडक्वॉर्टर में चल रही बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी के अलावा अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान से सचिन पायलट, प्रियंका गांधी समेत कई सीनियर कांग्रेस नेता शामिल हुए हैं।
इसके अलावा कांग्रेस की तीसरी लिस्ट के लिए मंगलवार शाम तक भी चर्चा हो सकती है। कांग्रेस अब तक 82 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।
खड़गे ने CWC की मीटिंग में क्या कहा...
कांग्रेस अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर किया था 5 योजनाओं का ऐलान
पांच न्याय के अलावा कांग्रेस उन योजनाओं को भी मेनिफेस्टो में शामिल कर सकती है, जिन्हें मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इनमें सबसे अहम नारी न्याय गारंटी योजना है। जिसके तहत कांग्रेस ने गरीब महिलाओं को हर साल एक लाख रुपए की मदद का वादा किया है। साथ ही कहा कि सरकारी नियुक्तियों में महिलाओं को आधा हक दिया जाएगा।
कांग्रेस अध्यक्ष ने योजनाओं का ऐलान करते हुए कहा था कि कहने की जरूरत नहीं कि हमारी गारंटी खोखले वादे और जुमले नहीं होते। हमारा कहा पत्थर की लकीर होता है। यही हमारा 1926 से अब तक का रिकॉर्ड है, जब हमारे विरोधियों का जन्म हो रहा था तब से हम मैनिफेस्टो बना रहे हैं और उन घोषणाओं को पूरा कर रहे हैं।