कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस करेगी बड़ा आंदोलन...

Updated on 13-09-2024 05:39 PM

रायपुर । प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अध्यक्षता में राजीव भवन में संपन्न हुई। बैठक में रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव की तैयारी एवं रणनीति पर तथा आसन्न नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी व रणनीति पर एवं प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था को लेकर तथा संगठनात्मक कार्यक्रमों को गति प्रदान करने पर व्यापक चर्चा हुई।

बैठक में कुछ पदाधिकारियों ने बलौदाबाजार मामले में निर्दोषों की गिरफ्तारी तथा बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर पदयात्रा निकालने का सुझाव दिया, जिस प्रदेश अध्यक्ष ने भी शीघ्र निर्णय लेकर यात्रा का मार्ग और तिथि घोषित करने के लिये कहा।

बैठक को संबोधित करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पदाधिकारियों की सक्रियता और कर्मठता से हम सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन चला रहे। कानून व्यवस्था की खराब स्थिति को लेकर हमने सरकार को कटघरे में खड़ा किया। मुख्यमंत्री को मजबूरन एसपी, कलेक्टर कांफ्रेंस बुलाना पड़ रहा। कानून व्यवस्था सुधारने की हिदायत देना पड़ रहा है। जब तक प्रदेश की एक भी नागरिक असुरक्षित है हम शांत नहीं बैठेंगे।


संगठन को लगातार सक्रिय बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के प्रति धन्यवाद का प्रस्ताव पदाधिकारियों ने दिया।


बैठक में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, उपाध्यक्ष प्रतिमा चंद्राकर, अंबिका मरकाम, पी.आर. खुंटे, प्रेमचंद जायसी, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, महामंत्री गण प्रशांत मिश्रा, नरेश ठाकुर, डॉ. थानेश्वर पाटिला, राजेन्द्र साहू, आरती सिंह, सकलेन कामदार, सीमा वर्मा, कन्हैया अग्रवाल, शाहिद खान, दीपक दुबे, सुबोध हरितवाल, सदस्य कार्यसमिति लालजी चंद्रवंशी, गंगा पोटाई, भोलाराम साहू, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष जनक ध्रुव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस सेवादल प्रमुख अरूण ताम्रकार, कांग्रेस पिछड़ा विभाग अध्यक्ष केशव चंद्राकर, अंसगठित क्षेत्र समस्या निवारण अध्यक्ष मो. सिद्दीक उपस्थित थे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 3 एकड़ में खेल मैदान बना लिया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने कब्जामुक्त करा लिया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
 20 March 2026
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का…
 20 March 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दिन…
 20 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रिया देशमुख को पुलिस ने…
 20 March 2026
बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…