स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की फोटो खींचकर की शिकायत, बैंक ने कहा तुरंत डिलीट करें फोटो, जानिए क्या है मामला

Updated on 03-06-2024 02:42 PM
नई दिल्ली: देश में कई बार लोग बैंक की शिकायतों को लेकर सोशल मीडिया पर लिखते रहते हैं। राजस्थान के एक शख्स ने हाल ही में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के खिलाफ एक्स पर नाराजगी जताते हुए एक पोस्ट लिखा था। इसमें एसबीआई ब्रांच की एक फोटो पोस्ट करने के साथ लिखा था कि दोपहर के 3 बज रहे हैं और पूरा स्टॉफ लंच पर है। शख्स ने एसबीआई को टैग करते हुए लिखा कि सारी दुनिया बदल सकती है, लेकिन आपकी सेवाओं में कोई बदलाव आने वाला नहीं है। हालांकि इस फोटो के सोशल मीडिया पर आते ही एसबीआई भड़क गया और शख्स से तुरंत फोटो को डिलीट करने के लिए कह दिया। इस पोस्ट पर लोगों ने भी मजेदार कमेंट किए हैं। कई लोग पोस्ट पर कमेंट करके एसबीआई के लंच टाइम के बारे में पूछ रहे हैं। इस पोस्ट पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं। आईए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल राजस्थान के पाली में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की एक शाखा की फोटो एक शख्स से एक्स पर पोस्ट की थी। इसमें शख्स ने लिखा कि अभी दोपहर के तीन बज रहे हैं और पूरा स्टॉफ लंच पर है। लिखा कि विडंबना यह है कि एक तरफ एसबीआई कहता है कि वह लंच ब्रेक नहीं करते और दूसरी तरफ पूरा स्टॉफ एक साथ लंच पर गया हुआ है। शख्स ने एसबीआई को टैग करते हुए लिखा कि प्रिय एसबीआई, दुनिया पूरी तरह बदल सकती है, लेकिन आपकी सेवाएं नहीं बदल सकतीं।"

एसबीआई ने कही ये बात

ग्राहक को जवाब देते हुए बैंक ने असुविधा के लिए माफ़ी मांगी है, लेकिन बैंक परिसर के अंदर फ़ोटोग्राफ़ी प्रतिबंधित होने का हवाला देते हुए बैंक ने उसे फ़ोटो हटाने के लिए भी कहा है। बैंक ने लिखा कि 'हमें आपको हुई असुविधा के लिए खेद है। हालांकि, ध्यान दें कि सुरक्षा कारणों से शाखा परिसर के अंदर फ़ोटोग्राफ़ी/वीडियोग्राफ़ी प्रतिबंधित है। अगर इनका दुरुपयोग किया जाता है तो आपको ज़िम्मेदार ठहराया जा सकता है। इसलिए, हम आपको सलाह देते हैं कि आप इन्हें सोशल मीडिया साइट्स से हटा दें।'

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

कस्टमर की पोस्ट ने सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। एक यूजर ने लिखा कि अगर आपको एसबीआई की सेवाएं पसंद नहीं है तो शिकायत करने की बजाए आगे बढ़ें। एक अन्य यूजर ने लिखा कि कोई नहीं जानता कि बैंक कर्मचारी कितनी मेहनत करते हैं। कम से कम उन्हें खाना खाने का अधिकार तो होना चाहिए। वहीं एक यूजर ने लिखा कि यह सिर्फ एसबीआई का नहीं सरकारी बैंकों का पुराना मुद्दा है। मुझे किसी बदलाव की उम्मीद नहीं है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
 13 March 2026
नई दिल्लीः बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने गुरुवार को निवेशकों की मृत्यु के बाद उनके शेयरों और निवेश को वारिसों के नाम ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को आसान बनाने का प्रस्ताव…
 13 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी संघर्ष बढ़ गया है। इसके चलते भारत और चीन समेत कई एशियाई देशों को होने वाली तेल और गैस की सप्लाई…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…