पंचायत प्रतिनिधियो की महापंचायत में सरकार की योजनाओ से वाकिफ़ हुए आमजन
Updated on
11-03-2024 05:35 PM
रायपुर। साइंस कॉलेज मैदान में सोमवार को पंचायत प्रतिनिधियो के राज्य स्तरीय महापंचायत में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमो पर आधारित जनसंपर्क संचालनालय द्वारा प्रकाशित सामग्री का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है । इनमें मोदी की गारन्टी पॉकेट बुक, विष्णु देव के त्वरित निर्णयों से हो रहा है सुशासन का सूर्योदय, रामलला का सचित्र केलेण्डर सुशासन के दो माह पुस्तक सहित मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ जनमन के फरवरी अंक का वितरण किया जा रहा है।
प्रचार सामग्री प्राप्त करने के लिए त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं जिसमे जिला ,जनपद एवं ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियो का जनसमूह उमड़ पड़ा । बड़ी तादात में आये जनसमुदाय ने पुस्तको का अवलोकन करने के पश्चात कहा कि विष्णु देव सरकार ने अल्प समय मे ही जनहित कारी फैसले लेकर उनका क्रियान्वयन भी शुरू कर दिया है। इससे आम लोगो के जीवन मे बदलाव आ रहा है। राज्य सरकार ने शपथ के दूसरे दिन ही प्रदेश के 18 लाख गरीबो के लिए प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किये है। अटल जी के जन्मदिवस सुशासन दिवस के मौके पर प्रदेश के 13 लाख किसानों को धान उपार्जन के 2 साल के अन्तर की राशि 3716 करोड़ रु किसानों के खाते में अंतरित की है। महतारी वन्दन योजना प्रति हजार एक हजार के मान से साल में 12 हजार रु,रामलला दर्शन योजना हर साल हजारो प्रदेश वासी अयोध्या की निःशुल्क तीर्थ यात्रा पर जाएंगे 3100 प्रति क्विंटल की दर से किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान का उपार्जन तेंदूपत्ता संग्रहण के बढ़े दाम अब 4 हजार के स्थान पर 5500 रु प्रति मानक बोरा छ ग पी एस सी भर्ती परीक्षा 2021 में अनियमितता की शिकायतो की सी बी आई जांच का फैसला शामिल है
बिलासपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान कोटा विकासखंड के शिवतराई पहुंचकर बैगा और बिरहोर जनजाति के लोगों से आत्मीय चर्चा की। उन्होंने उनकी जीवनशैली, पारंपरिक संस्कृति…
सुकमा। कलेक्टर अमित कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर अमित कुमार ने स्पष्ट निर्देश…
जशपुरनगर। वनमण्डल में अग्नि सुरक्षा हेतु जन-जागरूकता अभियान संचालित जशपुर वनमण्डल अन्तर्गत समस्त वन परिक्षेत्रों में फायर सीजन को दृष्टिगत रखते हुए व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान…
कोरबा। राज्य सरकार की ’महतारी वंदन योजना’ महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह योजना महिलाओं की रोजमर्रा…
जशपुर। जिले में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। करडेगा से कुनकुरी की ओर आ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक बच्चे समेत…
दंतेवाड़ा, जिले के राशन कार्डधारियों को माह मार्च 2026 में 02 माह (फरवरी एवं मार्च) का राशन एकमुश्त वितरण किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार जिले के ऐसे राशन कार्डधारी जिन्हें माह…
बालोद। जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के खेरुद गांव में शुक्रवार देर रात एक किसान के बाड़े में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर वहां खड़े तीन ट्रैक्टर…