कलेक्टर ने गांवों से पहुंच आमजनों की सुनी समस्याएं

Updated on 05-03-2024 07:33 PM

कवर्धा। कलेक्टर महोबे ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गांवो से पहुंचे नागरिकों, आमजनों से मुलाकात किया। उन्होंने मुलाकात कर उनकी मांगो एवं समस्याओं और शिकायत संबंधी आवेदनों का निराकरण करने संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

आज जनदर्शन में कवर्धा विकासखंड के ग्राम थूवाडीह निवासियों ने ग्राम थूवाडीह में खेत में आने जाने के रास्ते में अतिक्रमण को हटाने और रास्ता दिलाने के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदार को जांच कर अतिक्रमण को हटाते हुए त्वरित निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। तहसील रेंगाखार के ग्राम अगरी निवासी समल सिंह गोड ने इक्कीस वर्षों से रह रहे भूमि पर अन्य व्यक्ति द्वारा पट्टा बनाने के संबंध में शिकायत की। 

कलेक्टर ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तहसीलदार को जांच कर त्वरित निराकरण कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ग्राम बरहट्टी निवासी मिलाबाई ने मकान का पट्टा, ग्राम लालपुर खुर्द निवासी माधोराम साहू ने भूमि के संबंध में आवेदन दिया। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदार को जांच कर त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर कलेक्टर जनमेजय महोबे ने गंभीरतापूर्वक सभी आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही करने के लिए ग्रामीणों को भरोसा दिलाया। जनदर्शन में डिप्टी कलेक्टर लेखा अजगल्ले उपस्थित थी।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
बिलासपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान कोटा विकासखंड के शिवतराई पहुंचकर बैगा और बिरहोर जनजाति के लोगों से आत्मीय चर्चा की। उन्होंने उनकी जीवनशैली, पारंपरिक संस्कृति…
 06 March 2026
सुकमा। कलेक्टर अमित कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर अमित कुमार ने स्पष्ट निर्देश…
 06 March 2026
जशपुरनगर। वनमण्डल में अग्नि सुरक्षा हेतु जन-जागरूकता अभियान संचालित जशपुर वनमण्डल अन्तर्गत समस्त वन परिक्षेत्रों में फायर सीजन को दृष्टिगत रखते हुए व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान…
 06 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार की ’महतारी वंदन योजना’ महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह योजना महिलाओं की रोजमर्रा…
 06 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के दूरस्थ गांवों में अब गर्मी का मौसम दस्तक दे चुका है। दिन चढ़ते ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर महसूस होने लगता है। ऐसे मौसम…
 06 March 2026
जशपुर। जिले में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। करडेगा से कुनकुरी की ओर आ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक बच्चे समेत…
 06 March 2026
दंतेवाड़ा, जिले के राशन कार्डधारियों को माह मार्च 2026 में 02 माह (फरवरी एवं मार्च) का राशन एकमुश्त वितरण किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार जिले के ऐसे राशन कार्डधारी जिन्हें माह…
 06 March 2026
बालोद। जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के खेरुद गांव में शुक्रवार देर रात एक किसान के बाड़े में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर वहां खड़े तीन ट्रैक्टर…