कलेक्टर ने बैठक में लंबित प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए

Updated on 05-03-2024 07:34 PM

कवर्धा। कलेक्टर महोबे ने सप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में शिकायत और जन शिकायतों से जुड़ी लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सप्ताहिक समय सीमा की बैठक में जन शिकायतों, आम जनो और राज्य शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रियान्वयन एवं निराकरण के लिए सम्मलित किया जाता है, इस एजेंडा में शामिल प्रकरणों को बहुत गंभीरता से ले और निर्धारित समयावधि में निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होने राज्य शासन की ओर से संचालित महतारी वंदन योजना की क्रियान्वयन एवं दावा-आपत्ति के बाद पात्र हितग्राहियों की पूरी जानकारी ली। 

कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के ठीक एक दिन पहले सात मार्च को राज्य शासन द्वारा महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं के खाते में सीधे उनके बैंक खाते में इस योजना की पहली किश्त का भुगतान किया जाना है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सहित मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री वर्चुअल इस कार्यक्रम में जुडेंगे। इसलिए इसकी समूचित तैयारी सुनिश्चित करें। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि महतारी वंदन योजना के प्राप्त आवेदनों को दावा-आपत्तियों को निराकरण करते हुए ग्राम स्तर पर अंतिम पात्र सूची का प्रकाशन कर लिया गया है। जिले में इस योजना के तहत पात्र हितग्राहियों की संख्या 2लाख 55 हजार 840 है। जिसमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त लाभार्थियों की संख्या 34 हजार 754 है। 2574 आवेदनों में दावा आपत्ति आई थी, जिसका नियमानुसार निराकरण कर लिया गया है।

कलेक्टर ने जनशिकायतों से जुड़ी आवेदनों पर समीक्षा करते हुए समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने दिव्यांगजनों को शासकीय सेवा भर्ती एवं उनके पदोन्नति से मिलने वाली आरक्षण से संबंधित राज्य शासन की ओर से जारी समस्त दिशा-निर्देशों एवं आदेश की संबंधित कांपियां जिले के सर्व विभाग प्रमुखों को भेजने के निर्द्रेश दिए है, ताकि जिले के दिव्यांग शासकीय सेवकों को नियमानुसार लाभ उन्हे मिल सके। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री जनमन योजना की क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा बाहूल गांवों के लिए नियुक्त जिला अधिकारियों को उनके ग्रामों में सतत निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि जिले के बोडला और पंडरिया विकासखण्ड के सभी बैगा बाहुल गावों, ग्रामों और मजरा-टोला में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजातियों ग्रामों व हितग्राहियों के समग्र विकास के लिए पक्का आवास, शौचालय, सहित प्रधानमंत्री जनमन योजना के निर्देशों के अनुरूप निर्माण कार्यो की स्वीकृति दी गई है। स्वीकृत सभी कार्यां को सर्व प्राथमिकता में कार्य प्रारंभ कराएं। यह काम संबंधित ग्राम स्तर पर नियुक्त जिला स्तरीय अधिकारियों की है। उनके लिए स्वीकृत आवास को प्राथमिकता में शुरू कराएं। 

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत आदर्श जनमन गांव ढोलबज्जा के आवास कालोनी की प्रगति की जानकारी ली। उन्होने जनपद सीईओ को निर्देशित करते हुए कहा कि वहां स्वीकृत सभी आवास का पूरे निर्धारित वर्क प्लान के आधार पर प्रगति मे लाए। कलेकटर ने बैठक में कृषक उन्नति योजना की समीक्षा की। बैठक में वनमंडलाधिकारी चुडामणि सिहं, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित समस्त अनुविभागीय अधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
बिलासपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान कोटा विकासखंड के शिवतराई पहुंचकर बैगा और बिरहोर जनजाति के लोगों से आत्मीय चर्चा की। उन्होंने उनकी जीवनशैली, पारंपरिक संस्कृति…
 06 March 2026
सुकमा। कलेक्टर अमित कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर अमित कुमार ने स्पष्ट निर्देश…
 06 March 2026
जशपुरनगर। वनमण्डल में अग्नि सुरक्षा हेतु जन-जागरूकता अभियान संचालित जशपुर वनमण्डल अन्तर्गत समस्त वन परिक्षेत्रों में फायर सीजन को दृष्टिगत रखते हुए व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान…
 06 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार की ’महतारी वंदन योजना’ महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह योजना महिलाओं की रोजमर्रा…
 06 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के दूरस्थ गांवों में अब गर्मी का मौसम दस्तक दे चुका है। दिन चढ़ते ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर महसूस होने लगता है। ऐसे मौसम…
 06 March 2026
जशपुर। जिले में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। करडेगा से कुनकुरी की ओर आ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक बच्चे समेत…
 06 March 2026
दंतेवाड़ा, जिले के राशन कार्डधारियों को माह मार्च 2026 में 02 माह (फरवरी एवं मार्च) का राशन एकमुश्त वितरण किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार जिले के ऐसे राशन कार्डधारी जिन्हें माह…
 06 March 2026
बालोद। जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के खेरुद गांव में शुक्रवार देर रात एक किसान के बाड़े में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर वहां खड़े तीन ट्रैक्टर…