चीन का रक्षा बजट 19.61 लाख करोड़ हुआ:ये भारत से तीन गुना ज्यादा, लेकिन अमेरिकी सेना से 54 लाख करोड़ कम

Updated on 05-03-2024 05:38 PM

चीन ने साल 2024 के लिए अपने रक्षा बजट को 7.2% बढ़ा दिया है। इसे अब 19.61 लाख करोड़ रुपए कर दिया गया है। ये भारत के रक्षा बजट से तीन गुना ज्यादा है। भारत का रक्षा बजट 6.21 लाख करोड़ रुपए है। हालांकि चीनी सेना का बजट अब भी अमेरिका के बजट से 54 लाख करोड़ रुपए कम है। अमेरिका का रक्षा बजट लगभग 73 लाख करोड़ रुपए है।

चीन ने रक्षा बजट ऐसे समय पर बढ़ाया है ज‍ब उसकी अर्थव्‍यवस्‍था काफी बुरे दौर से गुजर रही है। 2024 के लिए चीन का रक्षा खर्च पांच साल में सबसे ज्यादा है। चीन ने इस साल के लिए आर्थिक विकास का लक्ष्य 5% सेट किया है।

मंगलवार को संसद में बजट से जुड़ी रिपोर्ट साझा करते हुए चीन ने ताइवान को लेकर भी सख्त रुख अपनाया। उसने ताइवान के लिए शांतिपूर्ण एकीकरण (ताइवान को चीन में मिलाने) शब्‍द को हटा दिया है।

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के कार्यकाल के दौरान रक्षा खर्च में भारी बढ़ोतरी हुई है। यह साल 2013 में 8.45 लाख करोड़ था, जो अब 19.61 लाख करोड़ पर पहुंच गया है। इसके साथ ही यह लगातार 30वां साल है, जब चीन ने अपने डिफेंस बजट को बढ़ाया है।

जिनपिंग ने साल 2027 तक चीन की सेना को वर्ल्ड-क्लास बनाने का टारगेट रखा
रिसर्च रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस बार के रक्षा बजट का सबसे ज्यादा हिस्सा नए उपकरण पर खर्च होगा। जिनपिंग ने साल 2035 तक अपनी सेना को पूरी तरह से मॉर्डनाइज करने का लक्ष्य रखा है। वहीं चीनी सेना को 2027 तक वर्ल्ड-क्लास सेना बनाने का टारगेट भी सेट किया गया है।

इससे पहले साल 2023 में चीन ने ताइवान और साउथ चाइना सी पर अमेरिका से बढ़े विवादों के बीच अपने डिफेंस बजट में 4.2% की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद चीन डिफेंस बजट पर खर्च करने वाला दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश बन गया था।

चीन ने कहा था- भारत हमारे हथियारों का मुकाबला नहीं कर सकता
अमेरिका और चीन के बाद भारत मिलिट्री पर खर्च करने वाला दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन की रिपोर्ट के मुताबिक (SIPRI) भारत ने 2022 में अपनी सेना पर 76.6 बिलियन डॉलर यानी 6 लाख करोड़ रुपए खर्च किए हैं। जो 2020 के मुकाबले 0.9% और 2012 के मुकाबले 33% ज्यादा है। 2023 में भारत के रक्षा बजट में 69 करोड़ रुपए का इजाफा किया गया था।

इससे पहले जून 2023 में चीनी सेना के डिप्लोमैट्स ने कहा था कि भारत चीन को चुनौती नहीं दे सकता है। भारत ने अपनी सेना को मॉडर्नाइज नहीं किया है यानी समय के मुताबिक बेहतर नहीं बनाया है। अधिकारियों ने कहा था- चीन की डिफेंस इंडस्ट्री और मैन्यूफैक्चरिंग के मुकाबले में भारत अभी काफी पीछे है। हमारे जितना बेहतर बनने में उनको कई दशक लग जाएंगे।

चीनी अधिकारियों का सवाल- क्या भारत ने खुद कोई हथियार बनाया है?
चीनी सेना की एकेडमी ऑफ मिलिट्री साइंस के सीनियर कर्नल झाओ शियाओझुओ ने कहा था- आप भारतीय सेना के मिलिट्री सिस्टम को देखें तो उन्होंने शायद ही कोई टैंक, एयरक्राफ्ट या युद्धपोत खुद से बनाया है।

वहीं, एक दूसरे अधिकारी सीनियर कर्नल झांग ची ने कहा था- भारत ने सुपर पावर बनने के लिए अपनी सेना को मॉडर्नाइज करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है, लेकिन फिर भी इसका असर चीन-भारत के रिश्तों पर नहीं पड़ेगा।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
 25 April 2026
मनीला: अमेरिका ने जापान और फ‍िलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फ‍िलीपींस में बाल्किस्‍तान 2026 नौसैनिक अभ्‍यास शुरू किया है। इस अभ्‍यास को जमीन से लेकर समुद्र…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
 24 April 2026
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…