मुख्यमंत्री साय ने सरगुजा के भूमिहीन कृषि मजदूरों के खातों में अंतरित की 3.15 करोड़ से अधिक की राशि

Updated on 26-03-2026 12:02 PM

अम्बिकापुर। प्रदेश के भूमिहीन कृषि मजदूरों के आर्थिक सशक्तीकरण और सर्वांगीण विकास की दिशा में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ’दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना’ के तहत सरगुजा जिले के हजारों श्रमिकों के बैंक खातों में सीधे राशि का अंतरण किया। जिले के कुल 3,158 हितग्राहियों के खातों में 3 करोड़ 15 लाख 80 हजार रुपए की सहायता राशि डीबीटी (DBT) के माध्यम से जमा की गई।

परिश्रम का सम्मान और श्रमिकों का कल्याण  : 

राज्य शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना का मुख्य उद्देश्य उन भूमिहीन कृषि मजदूरों को आर्थिक संबल प्रदान करना है, जिनकी आजीविका का मुख्य आधार केवल शारीरिक श्रम है। मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप, “परिश्रम का सम्मान, श्रमिकों का कल्याण और भूमिहीनों का सशक्तीकरण“ के संकल्प के साथ डबल इंजन की सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

जिलेवार लाभान्वितों का विवरण  : 

सरगुजा जिले के अंतर्गत तहसील स्तर पर ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों के पात्र हितग्राहियों को इस योजना का सीधा लाभ मिला है। जिले की विभिन्न तहसीलों के अंतर्गत आने वाले 2,893 ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूरों के खातों में राशि भेजी गई। वहीं नगर पंचायत लखनपुर एवं सीतापुर के 265 पात्र श्रमिक इस योजना से लाभान्वित हुए। जिले के कुल 3,158 लाभार्थियों को कुल 3,15,80,000 रुपए का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित किया गया है। सीतापुर में आयोजित कार्यक्रम में हितग्राहियों को प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया।

आजीविका सुदृढ़ीकरण और आत्मनिर्भरता  : 

योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले के हजारों श्रमिक परिवारों के जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार देखने को मिल रहा है। इस वित्तीय सहायता से न केवल इन परिवारों की दैनिक आवश्यकताएं पूरी होंगी, बल्कि वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने की दिशा में भी अग्रसर होंगे। जिला प्रशासन द्वारा पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुए पात्र हितग्राहियों का चयन सुनिश्चित किया गया था, ताकि शासन की इस योजना का लाभ वास्तविक पात्र व्यक्ति तक पहुँच सके।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 April 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। आंगनबाड़ी केंद्र कोतरी में पोषण पखवाड़ा 2026 का समापन कार्यक्रम विगत दिवस किया गया। इस अवसर पर ईसीसीई कार्यक्रम, पालक सम्मेलन, गोद भराई, अन्नप्राशन, न्योता भोज एवं आधार पंजीयन…
 26 April 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिला बाल संरक्षण इकाई को प्राप्त सूचना के आधार पर ब्लॉक भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत तुएगहन, थाना कोरर क्षेत्र में प्रस्तावित बाल विवाह पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई…
 26 April 2026
दुर्ग, कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आज जिले भर में ’विश्व मलेरिया दिवस’ के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।…
 26 April 2026
दुर्ग, आगामी नेशनल लोक अदालत को अधिकतम सफल एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के…
 26 April 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देशन में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों की बैठक आयोजित की गई। अपर कलेक्टर  ओंकार यादव ने सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतरई…
 26 April 2026
गरियाबंद। जिले में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जल संचयन और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय महाभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर  बी.एस. उइके ने…
 26 April 2026
धमतरी। जिले के बीसीएस पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय “युवा फेस्ट-2026” के दूसरे दिन आज उत्साह, रचनात्मकता और युवा ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य…
 26 April 2026
धमतरी। जिले में आयोजित युवा फेस्ट में विभिन्न महाविद्यालयों, संस्थाओं और विभागों द्वारा युवाओं को एक ही मंच पर ज्ञान, नवाचार और करियर संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने का सार्थक प्रयास किया…