मुख्यमंत्री ने दी भूमिहीन कृषि मजदूरों को बड़ी सौगात : बस्तर के हजारों खातों में पहुँची सहायता राशि

Updated on 26-03-2026 12:03 PM

जगदलपुर। राज्य शासन ने प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर और भूमिहीन परिवारों को संबल देने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए सत्र 2025-26 के लिए दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना की राशि का सफल अंतरण किया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के पात्र हितग्राहियों के बैंक खातों में दस-दस हजार रुपए की सहायता राशि सीधे हस्तांतरित की। इस महत्वपूर्ण वित्तीय सहायता का लाभ उठाने के लिए बुधवार को बस्तर जिले के जगदलपुर और बकावंड स्थित जनपद पंचायत कार्यालयों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के हितग्राही एकत्रित हुए।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजधानी से जुड़े बस्तर जिले के हितग्राहियों के लिए यह अवसर उत्साहजनक रहा, जहाँ उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संबोधन को सुना और इस योजनांतर्गत सहायता प्रदान करने के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। आंकड़ों पर नजर डालें तो सत्र 2025-26 के इस चरण में बस्तर जिले के कुल 12,487 ग्रामीण हितग्राहियों और 323 नगरीय क्षेत्र के पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया है। स्थानीय स्तर पर जगदलपुर जनपद पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में 2,895 हितग्राही और बकावंड में आयोजित कार्यक्रम में 2,781 हितग्राही इस योजना की राशि प्राप्त कर सीधे तौर पर लाभान्वित हुए। आर्थिक रूप से कमजोर और भूमिहीन परिवारों के लिए 10 हजार रुपए की यह सम्मानजनक राशि भूमिहीन कृषि मजदूरों के जीवन स्तर में सुधार लाने और उनकी वार्षिक जरूरतों को पूरा करने में एक मील का पत्थर साबित होगी।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 April 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। आंगनबाड़ी केंद्र कोतरी में पोषण पखवाड़ा 2026 का समापन कार्यक्रम विगत दिवस किया गया। इस अवसर पर ईसीसीई कार्यक्रम, पालक सम्मेलन, गोद भराई, अन्नप्राशन, न्योता भोज एवं आधार पंजीयन…
 26 April 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिला बाल संरक्षण इकाई को प्राप्त सूचना के आधार पर ब्लॉक भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत तुएगहन, थाना कोरर क्षेत्र में प्रस्तावित बाल विवाह पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई…
 26 April 2026
दुर्ग, कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आज जिले भर में ’विश्व मलेरिया दिवस’ के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।…
 26 April 2026
दुर्ग, आगामी नेशनल लोक अदालत को अधिकतम सफल एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के…
 26 April 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देशन में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों की बैठक आयोजित की गई। अपर कलेक्टर  ओंकार यादव ने सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतरई…
 26 April 2026
गरियाबंद। जिले में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जल संचयन और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय महाभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर  बी.एस. उइके ने…
 26 April 2026
धमतरी। जिले के बीसीएस पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय “युवा फेस्ट-2026” के दूसरे दिन आज उत्साह, रचनात्मकता और युवा ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य…
 26 April 2026
धमतरी। जिले में आयोजित युवा फेस्ट में विभिन्न महाविद्यालयों, संस्थाओं और विभागों द्वारा युवाओं को एक ही मंच पर ज्ञान, नवाचार और करियर संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने का सार्थक प्रयास किया…