नीदरलैंड में दो पाकिस्तानियों पर आरोप तय : इस्लाम विरोधी नेता गीर्ट वाइल्डर्स के खिलाफ जारी किया था फतवा

Updated on 01-03-2024 01:08 PM

नीदरलैंड की कोर्ट ने दो पाकिस्तानी नागरिकों पर आरोप तय किए हैं। दोनों ने इस्लाम विरोधी नेता गीर्ट वाइल्डर्स की हत्या की मांग की थी। गीर्ट PM की रेस में सबसे आगे हैं।

न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, दोनों पाकिस्तानियों में से एक 55 साल का मौलवी है और दूसरा 29 साल का पॉलिटिकल लीडर है। गीर्ट ने अपने X अकाउंट पर यह खबर शेयर की। लिखा- मेरे खिलाफ फतवा जारी करने वालों पर आरोप तय हो गए हैं। उम्मीद है उन्हें जल्द सजा होगी।

नीदरलैंड ने दोनों आरोपियों के प्रत्यर्पण की मांग की
अदालत ने कहा कि प्रोसिक्यूटर ने पाकिस्तान से दोनों संदिग्धों को नीदरलैंड प्रत्यापित करने के लिए कहा है, जिससे उन पर केस चलाया जा सके। दोनों पाकिस्तानियों पर आरोप है कि उन्होंने सार्वजनिक रूप से लोगों से वाइल्डर्स को मारने की मांग की थी। कहा था कि ऐसा करने वालों को जन्नत में इनाम मिलेगा।

नीदरलैंड-पाकिस्तान के बीच कानूनी मदद को लेकर संधि नहीं
डच प्रोसिक्यूशन सर्विस ने पाकिस्तानी अधिकारियों को आपराधिक मामलों में कानूनी मदद करने के लिए एक अनुरोध भेजा है। इसमें अदालत में पेश होने के लिए समन भेजे जाने की सर्विस शुरू करने की अपील की है। डच अधिकारियों ने संदिग्धों से पूछताछ करने की इजाजत मांगी है। ऐसा इसलिए क्योंकि आपराधिक मामलों में कानूनी मदद को लेकर नीदरलैंड और पाकिस्तान के बीच कोई संधि नहीं है।

हिजाब-कुरान को बैन करने का सुझाव दिया था
पार्टी ने सार्वजनिक तौर पर हिजाब को गैरकानूनी घोषित करने के साथ-साथ मस्जिदों और कुरान पर प्रतिबंध लगाने का सुझाव दिया था। हालांकि हाल ही में उन्होंने कहा था- प्रधानमंत्री बनने के बाद कुरान, मस्जिदों पर बैन नहीं लगाऊंगा।

गीर्ट ने कहा था- मैंने अपने मेनिफेस्टो में कुरान, इस्लाम से जुड़े स्कूल, मस्जिदों को बैन करने की बात कही थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। हमने अपनी सरकार को उदारवादी बनाने के लिए यह फैसला लिया है। हालांकि हम अब भी सार्वजनिक जगहों पर इस्लामी स्कार्फ (हिजाब) पहने जाने के खिलाफ हैं।

गीर्ट वाइल्डर्स उन चंद लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने साल 2022 में पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए नूपुर शर्मा के बयान पर उनका बचाव किया था। गीर्ट ने कहा था कि नूपुर को पैगंबर मोहम्मद के बारे में सच बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगनी चाहिए।

गीर्ट ने भारत को हिंदू देश कहा था
गीर्ट ने एक ट्वीट कर नूपुर के बयान का पुरजोर समर्थन किया था। गीर्ट ने नूपुर को हीरो बताया था। गीर्ट ने कहा था- नूपुर शर्मा पर दुनिया को गर्व होना चाहिए। उन्हें नोबेल पुरस्कार दिया जाना चाहिए। भारत एक हिंदू देश है और भारत सरकार को इस्लामी नफरत के खिलाफ हिंदुओं की रक्षा करनी चाहिए।

गीर्ट ने कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाने पर भी भारत सरकार का समर्थन किया था। वाइल्डर्स ने कहा था- भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जबकि पाकिस्तान में आतंक का राज है। आर्टिकल 370 को हटाना सही फैसला है और दुनिया को इसका समर्थन करना चाहिए। ये भारत का आंतरिक मसला है। हमें कश्मीरी पंडितों के घर वापसी का स्वागत करना चाहिए। भारत के नेतृत्व में वहां के लोगों का बेहतर विकास होगा।

नीदरलैंड में गीर्ट की पार्टी को मिली सबसे ज्यादा सीटें
नवंबर 2023 में नीदरलैंड में मार्क रुटे की सरकार गिरने के बाद नीदरलैंड में फ्रीडम पार्टी (PVV) के इस्लाम-विरोधी नेता गीर्ट वाइल्डर्स ने आम चुनाव में जीत हासिल की थी। उनकी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। हालांकि बहुमत नहीं होने की वजह से गीर्ट फिलहाल गठबंधन की कोशिश में लगे हुए हैं।

नीदरलैंड की संसद में 150 सीटें हैं। PVV को आम चुनाव में 37 सीटें मिली थीं। सरकार बनाने के लिए पार्टी को 76 सांसदों का समर्थन चाहिए। गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक गीर्ट इस वक्त 3 दूसरी पार्टियों के साथ बातचीत कर रहे हैं, जिससें उन्हें 41 सीटें मिल सकती हैं।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
 25 April 2026
मनीला: अमेरिका ने जापान और फ‍िलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फ‍िलीपींस में बाल्किस्‍तान 2026 नौसैनिक अभ्‍यास शुरू किया है। इस अभ्‍यास को जमीन से लेकर समुद्र…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
 24 April 2026
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…