कला-संगीत की परंपराओं को जीवंत बनाने का माध्यम है चक्रधर समारोह : राज्यपाल डेका

Updated on 17-09-2024 01:35 PM

रायपुर। रायगढ़ में आयोजित चक्रधर समारोह के समापन कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह मंच न केवल हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है, बल्कि हमारे समृद्ध अतीत और कला-संगीत की अद्भुत परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है।

राज्यपाल डेका ने कहा कि छत्तीसगढ़ और असम की संस्कृति में समानता है। ब्रिटिश काल में छत्तीसगढ़ से अनेक लोग असम आए और वहाँ रच-बस गए। राज्यपाल होने के नाते मेरी प्राथमिकता है कि यहाँ की संस्कृति को बढ़ावा मिले। यहाँ की शिक्षा व्यवस्था बहुत प्राचीन है। उन्होंने अतीत में रामायण, महाभारत से संबंधित दीये की रोशनी में खेले जाने वाले नाटकों का उल्लेख करते हुए कहा कि नैतिकता की शिक्षा के साथ नाटक भक्ति मार्ग से जोड़ते थे। भक्ति मार्ग से ही देश-प्रदेश का विकास संभव है।



राज्यपाल ने कहा कि भले ही हमारी उपासना पद्धति अलग-अलग है लेकिन हमें समाज के उत्थान के लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि यहाँ आने से पूर्व हमने राजा चक्रधर सिंह के विषय में अध्ययन किया तो पाया कि वे एक महान इंसान थे। उन्होंने कथक को नई शैली के रूप में स्थापित कर पहचान दिलाई जिसे रायगढ़ घराना के नाम से जाना जाता है।  


राज्यपाल ने कहा कि इस मंच से प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर और कला को नई ऊंचाईयां मिलंेगी और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम बनेगा। हम सभी मिलकर इस धरोहर को आने वाले पीढिय़ों के लिए संरक्षित रखेंगे। उन्होंने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले समय में भी यह आयोजन जारी रहेगा। हमारी प्राथमिकता है कि रायगढ हरा-भरा रहे और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करते हुए हम सभी एक पेड़ माँ के नाम पर लगाएं।

समारोह को संबोधित वित्त मंत्री एवं स्थानीय विधायक ओ.पी.चौधरी ने भी संबोधित किया कि चक्रधर समारोह के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक वैभव को नई उंचाईयां और पहचान मिली है।

इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी, आईजी संजीव शुक्ला, संचालक संस्कृति विभाग विवेक आचार्य, जनप्रतिनिधि सहित जिलाप्रशासन के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर राज्यपाल रमन डेका सहित सभी अतिथियों ने स्वच्छता एवं सुपोषण की शपथ ली।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 3 एकड़ में खेल मैदान बना लिया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने कब्जामुक्त करा लिया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
 20 March 2026
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का…
 20 March 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दिन…
 20 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रिया देशमुख को पुलिस ने…
 20 March 2026
बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…