PM की फोटो खींचने वाले 2 पत्रकारों पर केस:बिना इजाजत बिल्डिंग में घुसे थे ताकि मुंबई एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री की तस्वीर ले सकें

Updated on 04-04-2024 01:25 PM

मुंबई में एक रिपोर्टर और एक वीडियो जर्नलिस्ट के खिलाफ पुलिस ने बिना परमिशन पीएम मोदी की तस्वीरें खींचने का केस दर्ज किया है। पीएम मोदी एयरपोर्ट पर मौजूद थे, उनकी तस्वीरें लेने के लिए ये दोनों पास की एक इमारत के एक फ्लैट में बिना इजाजत के घुस गए और वहां से एयरपोर्ट पर खड़े पीएम की तस्वीरें ले लीं। दोनों किसी न्यूज चैनल के लिए काम करते थे।

मामला 1 अप्रैल का है, जब प्रधानमंत्री मोदी मुंबई गए थे। इस मामले की शिकायत फ्लैट के मालिक और रिक्शाचालक महेश पटेल (61) ने की। पुलिस ने 3 अप्रैल को बताया कि शिकायतकर्ता का कहना है कि दोनों पत्रकार छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास पेवाड़ी एसआरए (SRA) सोसायटी में 11वीं मंजिल पर उसके फ्लैट में जबरन घुसे थे, जहां से उन्होंने पीएम का वीडियो बनाया।\

फ्लैट की खिड़की से फोटो ली
महेश ने अपने बयान में कहा कि दोनों आरोपियों ने उसे बताया था कि उन्हें पीएम का वीडियो शूट करने के लिए हाउसिंग सोसाइटी के सचिव और सिक्योरिटी गार्ड से परमिशन मिली है। इसके बाद दोनों ने महेश के साथ धक्का-मुक्की की और फ्लैट में घुस गए। दोनों ने 15 मिनट तक फ्लैट की खिड़की से प्रधानमंत्री मोदी और उनके प्राइवेट हवाई जहाज की तस्वीरें लीं।

IPC की चार धाराओं के तहत मामला दर्ज
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों पत्रकारों के खिलाफ विले पार्ले पुलिस स्टेशन में इंडियन पीनल कोड (IPC) की धारा 448 (बिना अनुमति के प्रवेश करना), 188 (सरकारी अधिकारी के आदेशों का उल्लंघन करना) 323 (जान बूझकर किसी को चोट पहुंचना) और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया। हालांकि, अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
 07 March 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता रातभर धरना स्थल पर ही रहीं।ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन…
 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…