उदयपुर में जन्मा, इंग्लैंड के लिए खेला, अब इस IPL टीम का कर्ता-धर्ता है मेवाड़ी राजपूत

Updated on 01-04-2024 01:23 PM
नई दिल्ली: जैसे भूल-बिसरे पुराने गानों को सुनकर हमें पुराने दिन याद आ जाते हैं, ठीक वैसे ही कुछ भूल-बिसरे खिलाड़ियों को याद करके बचपन भी याद आ सकता है। ऐसे ही एक क्रिकेटर थे विक्रम सोलंकी। नाम भले ही हिंदुस्तानी हो, लेकिन थे वह पूरे अंग्रेज। राजस्थान के उदयपुर में पैदा होने वाले विक्रम सोलंकी का आज जन्मदिन है। 1 अप्रैल 1976 को पैदा हुए विक्रम सोलंकी इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अहम बल्लेबाज थे। वह ओपनिंग के साथ-साथ मिडिल ऑर्डर में भी बल्लेबाजी किया करते थे। साल 2000 से 2006 तक इंग्लैंड के लिए 51 वनडे खेले, जिसमें 26 से ज्यादा की औसत से 1097 रन बनाए। दो शतक और 5 अर्धशतक जमाए।

विक्रम सिंह सोलंकी की गिनती अपनी पीढ़ी के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में होती है, लेकिन वह इंग्लैंड के लिए कभी वो मुकाम हासिल नहीं कर पाए, जिसकी उनसे उम्मीद थी। सोलंकी वनडे क्रिकेट में सुपर सब्सिट्यूट बनने वाले पहले इंटरनेशनल क्रिकेटर भी हैं। वह भारत के वसीम जाफर की तरह बदकिस्मत रहे, जो घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने के बावजूद इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ा नाम नहीं कमा पाए। विक्रम सोलंकी ने 325 फर्स्ट क्लास मैच की 546 पारियों में 35.78 की औसत से 18359 रन बनाए, जिसमें 34 शतक और 98 अर्धशतक शामिल हैं।

विक्रम सोलंकी की उम्र तब सिर्फ आठ साल थी, जब उनका परिवार भारत से इंग्लैंड जा बसा। उन्होंने वॉल्वरहैम्प्टन में अपनी पढ़ाई पूरी की। 16 साल की उम्र में वॉर्सेस्टरशायर के लिए डेब्यू किया। विक्रम सिंह सोलंकी ने इंग्लैंड के लिए अपना आखिरी मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ जुलाई 2006 में खेला। इसके बाद कोचिंग में हाथ आजमाया। साल 2018 में इंग्लैंड काउंटी टीम सर्रे के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया और फिर आईपीएल का रुख किया।

2018 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सहायक कोच बने। 2022 में नई टीम गुजरात टाइटंस का सबसे बड़ा पद यानी डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बने। गुजरात टाइटंस टीम के वह सर्वे-सर्वा है। हेड कोच आशीष नेहरा ने खास अंदाज में उन्हें बधाई दी है, जिसका वीडियो गुजरात फ्रैंचाइजी ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…