भाजपा जारी कर सकती है लोकसभा कैंडिडेट्स की लिस्ट:BJP केंद्रीय चुनाव समिति की दिल्ली में बैठक आज, मोदी और शाह शामिल होंगे

Updated on 29-02-2024 12:23 PM

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय चुनाव कमेटी (CEC) की पहली बैठक गुरुवार (29 फरवरी) को पार्टी कार्यालय दिल्ली में होगी। बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा करेंगे। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत शीर्ष नेता शामिल होंगे।

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए 100 से 120 सीटों पर कैंडिडेट घोषित किए जा सकते हैं। बैठक के दौरान नेताओं द्वारा 2014 के लोकसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की हारी हुई सीटों पर चर्चा होने की संभावना है। सूत्रों का कहना है कि आज जो लिस्ट जारी होगी उसमें PM मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के नाम हो सकते हैं।

संभावना- 2019 से 33% ज्यादा महिला प्रत्याशी होंगी
लोकसभा चुनाव में भाजपा सबसे ज्यादा महिला प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है। बुधवार को पार्टी के कोर ग्रुप में इस पर भी सहमति बनी। बैठक में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी सहित रिकॉर्ड संख्या में महिलाओं को कहां से उतारा जाए, इस पर भी मंथन हुआ।

एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि इस बार महिला प्रत्याशियों की संख्या पिछले बार से 33% ज्यादा होगी। 2019 में 53 महिलाएं भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव में उतरी थीं। 33% ज्यादा के हिसाब से 70 महिलाओं को टिकट मिल सकता है।

इससे पहले कोर ग्रुप की बैठक में 23 राज्यों के संभावित प्रत्याशियों की सूची रखी गई। नए चेहरों पर भी चर्चा हुई।

BJP कोर ग्रुप की बैठक में प्रत्याशियों के नाम पर हुआ था मंथन
दिल्ली में बुधवार (28 फरवरी) की शाम BJP हेडक्वार्टर में पार्टी के कोर ग्रुप की मीटिंग हुई। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रत्याशियों की नाम पर चर्चा की गई। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी की पहली लिस्ट में PM मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के नाम शामिल हो सकते हैं।

साल 2019 लोकसभा चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट में भी PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का नाम शामिल था।

जयशंकर तमिलनाडु और निर्मला कर्नाटक से हो सकती हैं प्रत्याशी...
कोर ग्रुप की बैठक में मप्र पैनल के संभावित नामों पर एक दौर की चर्चा हो गई। त्रिपुरा, गुजरात, राजस्थान और उत्तराखंड के नामों पर देर रात तक मंथन चला। सूत्रों का कहना है कि राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रूपाला, मनसुख मांडविया, राजीव चंद्रशेखर का कार्यकाल खत्म हो रहा है।

अगले दो साल में विदेश मंत्री जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का भी कार्यकाल पूरा होना है। इन्हें भी लोकसभा चुनाव में उतारने पर मंथन हो रहा है। निर्मला और राजीव को कर्नाटक, जयशंकर को केरल या तमिलनाडु तो भूपेंद्र को हरियाणा या राजस्थान और धर्मेंद्र को ओडिशा से उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

17-18 फरवरी तक भारत मंडपम में चला था BJP का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन

दिल्ली के भारत मंडपम में भाजपा का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन हुआ था। इसमें पार्टी के 11 हजार से ज्यादा पदाधिकारी शामिल हुए थे। सम्मेलन के दूसरे दिन 18 फरवरी को PM मोदी भी इसमें शामिल हुए थे। PM ने अपने संबोधन में कहा था कि भाजपा का कार्यकर्ता साल के हर दिन चौबीसों घंटे देश की सेवा के लिए कुछ ना कुछ करता ही रहता है।

उन्होंने आगे कहा था कि अब अगले 100 दिन नई ऊर्जा, नई उमंग, नए उत्साह, नया विश्वास, नए जोश के साथ काम करने के हैं। आज 18 फरवरी है। देश के नए युवा जो 18 वर्ष के हुए हैं, वो 18वीं लोकसभा का चुनाव करेंगे। अगले 100 दिन हर नए वोटर, हर लाभार्थी, हर वर्ग-हर समाज, हर एक तक पहुंचना है। सबका विश्वास हासिल करना है। सबका प्रयास होगा देश की सेवा के लिए सबसे ज्यादा सीटें भी भाजपा को ही मिलें। 

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
 05 March 2026
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
 05 March 2026
नई दिल्ली, अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज छठा दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुई जंग के कारण मिडिल ईस्ट के देशों में भारत के लिए उड़ान सेवा प्रभावित हुई…
 05 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने का गुरुवार को आखिरी दिन है। बिहार में भाजपा के दो प्रत्याशी पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन और शिवेश कुमार का आज…
 03 March 2026
श्रीनगर : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े गोप्रो हीरो 12 ब्लैक कैमरे का पता लगाने के लिए चीन से मदद मांगी…
 03 March 2026
जयपुर: राजस्थान पुलिस ने प्रदेश को भयमुक्त बनाने और संगठित अपराध की कमर तोड़ने के लिए रविवार तड़के एक विशाल घेराबंदी की। इस बड़े ऑपरेशन के तहत 19 जिलों में एक…
 03 March 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में एसआईआर के बाद इलेक्टोरल लिस्ट पर हंगामा मचा है। 28 फरवरी को प्रकाशित फाइनल इलेक्टोरल लिस्ट में कई परिवारों को दो हिस्सों में बांट दिया गया है।…