शेयर बाजार में 3200 अंकों की बड़ी गिरावट, निफ्टी भी लाल निशान पर, देखें डिटेल्स

Updated on 04-06-2024 01:03 PM
नई दिल्ली: आज चुनावी नतीजों के दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। सेंसेक्स 1300 अंकों की ज्यादा गिरावट के साथ खुला है। बाजार में सुबह से ही गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स अभी 3200 अंकों की ज्यादा गिरावट के साथ 73,210 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। वहीं निफ्टी 400 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 22,808.40 के स्तर पर है। बाजार में गिरावट के बीच अडानी ग्रुप के शेयरों में भी भारी गिरावट देखने को मिल रही है। इससे पहले कारोबारी सप्ताह के पहले दिन कल यानी सोमवार को एग्जिट पोल में एनडीए के जबरदस्त बहुमत के साथ वापसी करने की उम्मीदों से बाजार में बंपर तेजी देखने को मिली थी। बाजार रेकॉर्ड तेजी के साथ खुला था। लेकिन आज सुबह से ही बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज सुबह बाजार खुलते ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1700 अंकों से ज्यादा फिसल गया। वहीं निफ्टी भी 400 अंकों से ज्यादा टूटकर खुला है।

अडानी के शेयरों में बड़ी गिरावट

शेयर बाजार में गिरावट के बीच अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखी जा रही है। अभी तक तूफानी तेजी से भाग रहे अडानी के स्टॉक्स आज लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। आज अडानी ग्रीन 5 फीसदी गिरावट के साथ 1932 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। अडानी पावर में 6 फीसदी, अडानी पोर्ट्स में 8.20 फीसदी, अडानी एंटरप्राइजेज में 9.17 फीसदी, अडानी विल्मर में 5.6 फीसदी, अडानी ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशन में 8 फीसदी, अडानी ग्रीन एनर्जी में 8.90 फीसदी, अडानी टोटल गैस में 9 फीसदी, अंबुजा सीमेंट में 9 फीसदी और एनडीटीवी के शेयर में 10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है।

कल दिखी थी तूफानी तेजी

शेयर बाजार में कल तूफानी तेजी देखने को मिली थी। शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स कल करीब 2000 अंकों के ऊपर 2621 पर खुला था। वहीं निफ्टी आज 807 अंक के ऊपर खुला था। एग्जिट पोल के नतीजों का आज शेयर बाजार पर असर देखने को मिल रहा था। बाजार में कल बंपर तेजी के संकेत प्री-ओपनिंग में ही देखने को मिल रहे थे। सुबह 9 बजे प्री-ओपन में निफ्टी में करीब एक हजार अंक और सेंसेक्स में 2600 से ज्यादा अंकों की बढ़त देखने को मिल रही थी। ऐसे में बाजार में बंपर तेजी की संभावना लगाई जा रही थी।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
 13 March 2026
नई दिल्लीः बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने गुरुवार को निवेशकों की मृत्यु के बाद उनके शेयरों और निवेश को वारिसों के नाम ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को आसान बनाने का प्रस्ताव…
 13 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी संघर्ष बढ़ गया है। इसके चलते भारत और चीन समेत कई एशियाई देशों को होने वाली तेल और गैस की सप्लाई…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…