भारती सिंह को होंगे जुड़वां बच्चे? जिद पर अड़ा बेटा गोला- मुझे भाई-बहन दोनों चाहिए, सुनकर यह बोलीं कॉमेडियन
Updated on
04-12-2025 06:14 PM
भारती सिंह प्रेगनेंट हैं और जल्द ही दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं, जिसे लेकर वह एक्साइटेड हैं। हालांकि, वह परेशान भी हैं और वह भी बेटे गोला की जिद के कारण। दरअसल, गोला को जुड़वां भाई-बहन चाहिए। हाल ही जब भारती और हर्ष लिंबाचिया को पपाराजी ने स्पॉट किया तो साथ में बेटा गोला भी था। भारती ने बताया कि गोला जिद पर अड़ा हुआ है कि उसे भाई और बहन दोनों चाहिए। साथ ही यह भी बताया कि लोग उनके बेबी बंप को देखकर क्या कुछ कह रहे हैं।
भारती सिंह की हाल ही बेबी शावर सेरिमनी भी थी, जिसमें कई टीवी सितारे नजर आए। अंकिता लोखंडे और तेजस्वी प्रकाश के अलावा फराह खान, रीम शेख, ईशा सिंह, ईशा मालवीय, जन्नत जुबैर, अली गोनी, जैस्मिन भसीन और रुबीना के पति अभिनव शुक्ला भी नजर आए। अर्जुन बिजलानी भी पत्नी के साथ पहुंचे।
हाल ही भारती ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए मेटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें भी शेयर की थीं, जिन्हें देख यूजर्स अंदाजा लगाने लगे थे कि भारती को बेटा होगा या बेटी। और अब भारती ने पपाराजी से बात करते हुए कहा कि लोग उनका पेट देखकर कह रहे हैं कि उन्हें जुड़वां बच्चे होंगे। भारती बोलीं, 'जबसे मेरा पेट बढ़ा है, सारे के सारे ट्विंस-ट्विंस करे जा रहे हैं। समझ नहीं आ रहा है कि इतना क्या है।' गोला से जब भारती ने पूछा कि आपको क्या चाहिए, तो वह भी चिल्लाकर बोल पड़ा कि मुझे ट्विंस चाहिए। भाई-बहन दोनों चाहिए।
फरवरी में होगी भारती की डिलीवरी? जताई थी बेटी की ख्वाहिश
मालूम हो कि भारती अभी प्रेग्नेंसी के आखिरी ट्रायमिस्टर में हैं और कहा जा रहा है कि उनकी डिलीवरी फरवरी 2026 में होगी। भारती और हर्ष ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान स्विट्जरलैंड ट्रिप के दौरान किया था। भारती ने इच्छा जाहिर की है कि उन्हें बेटा है और अब बेटी चाहती हैं। देखना यह होगा कि भारती को बेटी होती है या फिर वो जुड़वां बच्चों की मां बनती हैं। भारती और हर्ष ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2017 में शादी की थी। अब वो शादी के 8 साल बाद दूसरी बार पैरेंट्स बनेंगे।
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…