कौन हैं IPS सुनील नायक और क्यों गिरफ्तार करने पटना पहुंची आंध्र पुलिस, जानें

Updated on 23-02-2026 12:25 PM
पटना: बिहार कैडर के IPS अधिकारी और फायर विभाग के IG सुनील नायक को राहत मिली है। पटना स्थित आवास पर आज सुबह हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। आंध्र प्रदेश पुलिस की एक विशेष टीम सुबह 6 बजे उन्हें हत्या के प्रयास (धारा 307) के मामले में गिरफ्तार करने पहुंची थी। पुलिस उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर ले जाने की पूरी तैयारी में थी, लेकिन इसी बीच सुनील नायक की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर स्टे लगा दिया। इस अदालती आदेश ने फिलहाल आईपीएस एम. सुनील नायक को बड़ी राहत दी है, जबकि सुबह से ही उनके आवास पर भारी गहमागहमी और तनाव का माहौल बना हुआ था।


IPS सुनील नायक की गिरफ्तारी पर रोक

आंध्र प्रदेश पुलिस जब सुनील नायक को हिरासत में लेने की प्रक्रिया पूरी कर रही थी, तभी अदालत का स्टे ऑर्डर आ गया। कोर्ट के इस फैसले ने गिरफ्तारी की कार्रवाई पर तुरंत रोक लगा दी है, जिससे ट्रांजिट रिमांड की योजना खटाई में पड़ गई है। ये विवाद 2021 का है, जब सुनील नायक आंध्र प्रदेश सीआईडी में थे। उन पर नरसापुरम के पूर्व सांसद के. रघुराम कृष्णा राजू के साथ हिरासत में मारपीट और जानलेवा हमले का आरोप है। इसी आधार पर उन पर धारा 307 के तहत केस दर्ज है।

कौन हैं 2005 बैच के IPS सुनील नायक?

एम. सुनील नायक 2005 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं। फिलहाल बिहार के फायर ब्रिगेड में आईडी के पद पर तैनात हैं।
  • सुनील नायक मूल रूप से आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं और अपनी कड़क कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं।
  • साल 2021 के दौरान वे अपने गृह राज्य आंध्र प्रदेश में सीआईडी (CID) में प्रतिनियुक्ति पर तैनात थे।
  • आंध्र प्रदेश में तैनाती के दौरान उन पर पूर्व सांसद के. रघुराम कृष्ण राजू को हिरासत में प्रताड़ित करने का आरोप हैं
  • सुनील नायक पर हत्या के प्रयास (IPC 307) का मामला दर्ज हुआ, जिसकी वजह से वे वर्तमान में चर्चा में हैं।

IPS सुनील नायक से जुड़ा विवाद क्या है?

आईपीएस सुनील नायक से जुड़े विवाद की शुरुआत मई 2021 में हुई। आंध्र प्रदेश के नरसापुरम से तत्कालीन वाईएसआर कांग्रेस सांसद के. रघुराम कृष्ण राजू को 14 मई 2021 को कोविड-19 महामारी के दौरान गिरफ्तार किया गया था। राजू का दावा है कि तत्कालीन जगन रेड्डी सरकार ने उनके खिलाफ पूरी तरह झूठा मामला दर्ज किया था और उन्हें गलत तरीके से हिरासत में लिया गया।
  • पूर्व सांसद के मुताबिक गिरफ्तारी से कुछ हफ्ते पहले ही उनकी ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी। इसके बावजूद, पुलिस ने उन्हें जबरन घसीटकर गाड़ी में बैठाया और उसी रात जबरन गुंटूर ले गए।
  • राजू के अनुसार, उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की आलोचना की थी, जिसके प्रतिशोध में उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
  • टीडीपी (TDP) विधायक बनने के बाद रघुराम कृष्ण राजू ने 2023 में जगन मोहन रेड्डी और दो IPS अधिकारियों समेत कुल 5 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास (धारा 307) की FIR दर्ज कराई।
  • इस मामले में बिहार कैडर के आईपीएस सुनील नायक, सीनियर आईपीएस सीतारमंजनेयुलु, रिटायर्ड पुलिस अधिकारी आर. विजय पॉल और गुंटूर सरकारी अस्पताल की पूर्व सुपरिटेंडेंट जी. प्रभावत भी आरोपी हैं।
  • जिस की घटना है उस वक्त बिहार कैडर के आईपीएस सुनील नायक डेप्युटेशन पर आंध्र प्रदेश सीआईडी में पोस्टेड थे।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
 05 March 2026
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
 05 March 2026
नई दिल्ली, अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज छठा दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुई जंग के कारण मिडिल ईस्ट के देशों में भारत के लिए उड़ान सेवा प्रभावित हुई…
 05 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने का गुरुवार को आखिरी दिन है। बिहार में भाजपा के दो प्रत्याशी पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन और शिवेश कुमार का आज…
 03 March 2026
श्रीनगर : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े गोप्रो हीरो 12 ब्लैक कैमरे का पता लगाने के लिए चीन से मदद मांगी…
 03 March 2026
जयपुर: राजस्थान पुलिस ने प्रदेश को भयमुक्त बनाने और संगठित अपराध की कमर तोड़ने के लिए रविवार तड़के एक विशाल घेराबंदी की। इस बड़े ऑपरेशन के तहत 19 जिलों में एक…
 03 March 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में एसआईआर के बाद इलेक्टोरल लिस्ट पर हंगामा मचा है। 28 फरवरी को प्रकाशित फाइनल इलेक्टोरल लिस्ट में कई परिवारों को दो हिस्सों में बांट दिया गया है।…