टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत के सिर पर बरकरार नंबर 1 का ताज, टॉप 5 में भी नहीं पाकिस्तान

Updated on 30-05-2024 01:12 PM
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप के शुरुआती चरण के विजेता भारत ने वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले आगामी चरण से पहले पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय टी20 रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान कायम रखा। भारत के 264 रेटिंग अंक हैं। दो बार की चैम्पियन वेस्टइंडीज अपने खिलाड़ियों के टी20 विश्व कप से पहले शानदार फॉर्म में आने से चौथे स्थान पर पहुंच गयी। 2012 और 2016 चरण की विजेता टीम दक्षिण अफ्रीका पर 3-0 की जीत से न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका से आगे है।

सातवें स्थान पर खिसका साउथ अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका सातवें स्थान पर खिसक गया है। वहीं 2021 चैम्पियन आस्ट्रेलिया 257 अंक से दूसरे स्थान पर है, गत चैम्पियन इंग्लैंड 254 अंक से तीसरे और वेस्टइंडीज उससे दो अंक पीछे 252 अंक पर है। न्यूजीलैंड के 250 अंक हैं जबकि पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका दोनों के 244 अंक हैं। पाकिस्तान दशमलव की गणना में दक्षिण अफ्रीका से आगे है। वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने दो जून में पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ टूर्नामेंट का आगाज करने से पहले घरेलू श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन किया जिसका उन्हें रैंकिंग में फायदा मिला। ताजा अपडेट में बांग्लादेश और अमेरिका के बीच सीरीज तथा इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच चल रही श्रृंखला के मैच के नतीजों को भी जगह दी गयी।
5 जून को भारत का वर्ल्ड कप में पहला मैच
रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपने अभियान का आगाज 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ न्यू यॉर्क में खेलकर करेगी। वहीं भारत का पाकिस्तान से महामुकाबला 9 जून को न्यू यॉर्क के नासाऊ काउंटी स्टेडियम में होगा।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत का स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
 09 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कोच गौतम गंभीर के साथ मिलकर टी20 टीम को नए आयामों तक पहुंचाया है। टीम ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड…
 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…